Home
Mobile

Realme P3 Pro की लॉन्च टाइमलाइन और मेमोरी ऑप्शंस का खुलासा

Realme P3 Pro को भारत में Realme P2 Pro 5G का उत्तराधिकारी माना जा रहा है, जो सितंबर 2024 में लॉन्च हुआ था। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी अगले महीने इस नए हैंडसेट को पेश करने की योजना बना रही है। लीक से इसके मॉडल नंबर और संभावित रैम और स्टोरेज ऑप्शन का खुलासा हुआ है। इसके अलावा Realme P3 Ultra मॉडल जनवरी आखिर तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

लीक्स की मानें तो Realme P3 Pro का मॉडल नंबर RMX5032 होगा और यह Realme P2 Pro का उत्तराधिकारी होगा। इस स्मार्टफोन को फरवरी के तीसरे हफ्ते में भारत में लॉन्च किया जाएगा, हालांकि अभी तक इसकी सटीक तारीख का खुलासा नहीं हुआ है।

Realme P3 Pro की लॉन्च टाइमलाइन और मेमोरी ऑप्शंस का खुलासा

Realme P3 Pro कम से कम 12GB रैम और 256GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध होगा। वहीं Realme P2 Pro को तीन कॉन्फिगरेशन 8GB/128GB, 12GB/256GB और 12GB/512GB स्टोरेज में पेश किया गया था। हाल ही में Realme P3 Pro को BIS सर्टिफिकेशन पर RMX5032 मॉडल नंबर के साथ देखा गया था, जिससे यह हिंट मिलता है कि इसे भारत में बहुत जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।

Realme P3 Pro के अलावा Realme P3 Ultra पर भी काम चल रहा है, जो लाइनअप का एक महंगा वैरिएंट हो सकता है। P3 Ultra के जनवरी के आखिर में भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है और इसकी घोषणा का टीजर 16 जनवरी को Realme 14 Pro सीरीज के लॉन्च का बाद जारी होने की उम्मीद है।

Realme P3 Ultra में चमकदार बैक पैनल डिजाइन होने की संभावना है और यह कम से कम एक कलर शेड, ग्रे में उपलब्ध हो सकता है। इस हैंडसेट में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज ऑप्शन होने की संभावना जताई जा रहीहै।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme P3 Pro launch Timeline and Memory Options Details Revealed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X