Realme P3 Pro भारत में अगले हफ्ते लॉन्च, जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन और लॉन्च से जुड़ी सभी अपडेट्स
Realme ने पुष्टि की है कि उसका नया स्मार्टफोन Realme P3 Pro अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगा। कंपनी ने डिवाइस के बारे में कई खास जानकारियां पहले ही शेयर कर दी हैं, जिससे हमें इसके मिड-रेंज स्मार्टफोन होने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले हम Realme P3 Pro के बारे में सभी अहम डिटेल्स जान चुके हैं।
Realme P3 Pro लॉन्च डेट
Realme P3 Pro भारत में 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे एक इवेंट के दौरान लॉन्च होगा। यह स्मार्टफोन नेबुला ग्लो, गैलेक्सी पर्पल और सैटर्न तीन आकर्षक कलर में उपलब्ध होगा। यूजर्स इसे फ्लिपकार्ट और Realme की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

Realme P3 Pro के स्पेसिफिकेशन
Realme ने पुष्टि की है कि, P3 Pro में सेगमेंट का पहला क्वाड-कवर्ड एजफ्लो डिस्प्ले मिलेगा, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.83-इंच का पैनल होगा। यह डिस्प्ले 1,500 निट्स की लोकर पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 प्रोसेसर से लैस होगा, जो पहले Realme 14 Pro+ और Redmi Note 14 pro+ में देखा गया था।
Realme का दावा है कि P3 Pro ने Antutu पर 800K से अधिक स्कोर किया है। हाल ही में 91Mobiles ने बताया कि P3 Pro मॉडल नंबर RMX5032 के साथ Geekbench पर दिखाई दिया, जहां इसने सिंगल-कोर में 1,195 और मल्टी-कोर में 3,309 स्कोर हासिल किया।
इसमें बैटरी बैकअप की बात करें तो इसे 6000mAh यानी पुराने 5,200mAh से बड़ी बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस महज 24 मिनट में 0-100% तक चार्ज हो सकता है और 4 साल की बैटरी की गारंटी के साथ आएगा।


Click it and Unblock the Notifications








