Realme P3 Pro भारत में 18 फरवरी को होगा लॉन्च, जानें क्या कुछ होगा खास
Realme P3 Pro स्मार्टफोन 18 फरवरी को भारत में लॉन्च होने वाला है। यह स्मार्टफोन अपने प्राइस सेगमेंट में पहला ऐसा फोन होगा, जिसमें Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा।
इस फोन की चर्चा कई दिनों से हो रही थी, और अब कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा यह फोन अपने सेगमेंट में पहला ऐसा फोन होगा, जिसमें Quad-Curved EdgeFlow डिस्प्ले मिलेगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार Realme P3 Pro में मिलने वाला Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर एक एडवांस चिपसेट है, जिसे 4nm TSMC प्रोसेस पर तैयार किया गया है। यह चिपसेट सीपीयू परफॉर्मेंस को 20 फीसदी और जीपीयू कैपेसिटी को 40 फीसदी बेहतर बनाता है। इसके जरिए फोन स्मूद मल्टीटास्किंग और फास्ट ऐप लॉन्चिंग की सुविधा प्रदान करता है।
Realme P3 Pro 5G में 6.77-इंच का OLED डिस्प्ले होगा, जिसका रेजॉल्यूशन 1080x2392 पिक्सल होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आ सकता है। यह फोन Android 15 पर आधारित Realme UI 6.0 पर चलेगा।
Realme P3 Pro में आपको 6,000mAh की बैटरी मिलेगी, जो 80W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इस फोन में GT बूस्ट टेक्नोलॉजी भी होगी, जिसे क्राप्टन के साथ मिलकर डेवलप किया गया है, जिससे BGMI खेलने वालों को शानदार गेमिंग अनुभव मिलेगा।
अन्य फीचर्स के तौर पर इसमें स्पीकर, Bluetooth 5.4, Wi-Fi 6, NFC और USB-C 2.0 जैसे फीचर्स हो सकते हैं। इसके अलावा यह फोन IP68/IP69 रेटिंग के साथ धूल और पानी से बचाव भी प्रदान कर सकता है। लॉन्च के बाद यह फोन बिक्री के लिए Realme.com के अलावा Flipkart पर भी उपलब्ध होगा।


Click it and Unblock the Notifications






