Home
Mobile

Realme P3 सीरीज का आज भारत में धमाकेदार लॉन्च, लाइव स्ट्रीम, संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन, यहां जानें

Realme अपनी P-सीरीज के साथ लोअर-मिडरेंज सेगमेंट में अपनी स्थिति को और मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। कंपनी आज भारत में Realme P3 सीरीज के दो स्मार्टफोन Realme P3x और Realme P3 Pro लॉन्च करने जा रही है।

अब तक इन फोन्स के डिजाइन, प्रमुख स्पेसिफिकेशन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्धता के बारे में कंफर्म जानकारी सामने आ चुकी है। तो आइए इन सभी महत्वपूर्ण डिटेल्स पर एक नजर डालते है।

Realme P3 सीरीज का आज भारत में होगा लॉन्च, जानें सभी डिटेल्स

Realme P3x 5G भारत में लॉन्च की तारीख

Realme P3x 5G और Realme P3 Pro 5G आज यानी 18 फरवरी को भारत में लॉन्च होने जा रहा है। अगर आप भी Realme P3 5G सीरीज के भारत लॉन्च को देखना चाहते हैं, तो आप इसे Realme India के YouTube चैनल पर देख सकेंगे, जहां इसे लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा।

आपको बता दें, यह इवेंट आज दोपहर 12 बजे शुरू होगा। Realme के ये दोनों आगामी फोन्स एक किफायती ऑप्शन होंगे। दोनों स्मार्टफोन Realme P-सीरीज के नए एडिशन हैं, लेकिन P3x 5G एक नया और बजट-फ्रेंडली मॉडल है।

Realme P3x 5G भारत में कीमत व उपलब्धता

Realme P3 सीरीज कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और Flipkart पर उपलब्ध होगी। हालांकि कीमत को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन Realme P3 Pro को भारत में 21,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। ऐसे में P3 Pro की कीमत भी 25,000 रुपये के आसपास हो सकती है।

Realme P3x 5G लूनर सिल्वर कलर में स्टेलर आइसफील्ड डिजाइन के साथ और मिडनाइट ब्लू व स्टेलर पिंक वेरिएंट में वीगन लेदर बैक पैनल के साथ उपलब्ध होगा। यह नया स्मार्टफोन 7.94 मिमी मोटा है, और इसे हल्का और पतला डिजाइन किया गया है, जिससे यह यूजर्स के लिए एक स्टाइलिश और प्रीमियम अनुभव प्रदान करेगा।

Realme ने P3x 5G के बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन जल्द ही इस फोन के बारे में और अपडेट्स मिलेंगे। यह फोन Realme P3 Pro से काफी अलग दिखता है, जिसमें गोलाकार कैमरा मॉड्यूल और ग्लो इन द डार्क डिजाइन है। वहीं Realme P3x 5G में तीन सेंसर वाला वर्टिकल कैमरा सेटअप और एक फ्लैट फ्रेम होगा, जो इसे एक अलग और आकर्षक लुक देता है।

Realme P3x 5G को P3 Pro का किफायती ऑप्शन के रुप में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। जबकि P3 Pro में स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 चिपसेट, 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बैटरी और क्वाड-कवर्ड एडफ्लो डिस्प्ले जैसी प्रमुख सुविधाएं होंगी। P3 Pro को Realme P2 Pro के उत्तराधिकारी के रुप में पेश किया जाएगा, जिससे यह यूजर्स को बेहतरीन टेक्नोलॉजी अनुभव प्रदान केरगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme P3 Series Launching Today in India, Time, Live Stream, Expected Price and Specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X