Realme P3 Ultra 5G राउंडअप: लॉन्च की तारीख, भारत में संभावित कीमत, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और बहुत कुछ
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme भारत में 19 मार्च को अपना नया मिड-रेंज डिवाइस Realme P3 Ultra लॉन्च करने जा रही है। यह स्मार्टफोन परफॉरमेंस सेंटिक यूजर्स को टारगेट करता है।
कंपनी ने अधिकारिक लॉन्चिंग से पहले ही इस डिवाइस के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी शेयर की है, जबकि बाकी डिटेल्स लीक के जरिए सामने आए हैं। तो आइए आपको आगे इसकी अब तक की सभी जानकारी से रूबरू करवाते हैं।

Realme P3 Ultra 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन
Realme P3 Ultra 5G में 6.38-इंच 1.5K AMOLED माइक्रो कवर्ड डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट होने की उम्मीद है। यह मीडियाटेक डाइमेंशन 8350 प्रोसेसर से powered होगा, जो लगभग 1.4 मिलियन Antutu स्कोर प्राप्त करता है। फोन में LPDDR5x रैम और UFS 3.1 स्टोरेज होगा।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमे OIS के साथ 50MP Sony IMX 896 प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंश शामिल होंगे, जबकि 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेगा। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है।
रियलमी P3 अल्ट्रा में 6000mAh बैटरी और 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग होगी। यह IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ पानी और धूल प्रतिरोधी होगा। फोन का डिजाइन अल्ट्रा-थिन होगा, जिसकी मोटाई 7.38mm और वजन 183 ग्राम रहेगा।
Realme P3 Ultra 5G की भारत में कीमत
Realme P3 Ultra 5G की कीमत 25,000 रुपये से कम होगी, यह पुष्टि हो चुकी है। हालांकि कंपनी ने यह कंफर्म नहीं किया है कि यह कीमत लॉन्च ऑफर के तहत होगी या डिवाइस की सामान्य खुदरा कीमत।


Click it and Unblock the Notifications








