Realme P3 Ultra जल्द ही भारत में होगा लॉन्च, जानें इसके फीचर्स और क्या उम्मीद करें
Realme ने आधिकारिक तौप पर P3 Ultra 5G का ऐलान किया है, जो P-सीरीज में अपना पहला 'अल्ट्रा' स्मार्टफोन है। यह डिवाइस एक उच्च-प्रदर्शन के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें पावरफुल चिपसेट, एक प्रीमियम डिजाइन और एडवांस इमेजिंग कैपेसिटी होने की भी उम्मीद है। हालांकि कंपनी ने अभी तक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक और बेंचमार्क लिस्टिंग के माध्यम से इसके खास स्पेसिफिकेशंस सामने आ चुके हैं।
Realme P3 Ultra 5G के भारत में जल्द ही लॉन्च होने की पुष्टि हो चुकी है। अल्ट्रा नाम के कारण यह P-सीरीज का अब तक का सबसे महंगा स्मार्टफोन हो सकता है। Realme ने इसके लिए अल्ट्रा डिजाइन, अल्ट्रा परफॉर्मेंस, अल्ट्रा कैमरा का टीजर जारी किया है, जिसमें स्टाइल, स्पीड और बेहतरीन इमेजिंग का मिश्रण होने की बात कही गई है। हालांकि इसके डिजाइन और स्पेक्स के बारे में कोई और जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन लॉन्च के बाद Realme इसे और अधिक टीज करेगा।

Realme P3 Ultra: क्या उम्मीद करें
Realme P3 Ultra हाल ही में Geekbench पर दिखाई दिया, जिससे इसके संभावित स्पेसिफिकेशंस का पता चलता है। स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर और 12GB रैम होने की उम्मीद है, साथ ही यह Android 15 पर आउट ऑफ द बॉक्स चलेगा। इसके अलावा स्मार्टफोन में चमकदार बैक पैनल होने और कम से कम ग्रे शेड में उपलब्ध होने की उम्मीद हैष इसके 12GB रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज वाले वेरिएंट आने की संभावना है, और यह दो-तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हो सकता है।
Realme P3 Ultra, Realme P3x और Realme P3 Pro के साथ P सीरीज लाइनअप में शामिल होगा, जिनकी हाल ही में भारत में क्रमश: 13,999 रुपये और 23,999 रुपये में कीमत तय की गई थी। Realme P3 Ultra की कीमत अधिक होने की संभावना है, साथ ही इसके बेहतर स्पेसिफिकेशंस की उम्मीद भी जताई जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications








