Home
Mobile

भारत में लॉन्च से पहले Realme P3 Ultra के चिपसेट और स्टोरेज वेरिएंट का खुलासा

Realme ने फरवरी में भारत में Realme P3x और Realme P3 Pro को लॉन्च किया था, और अब कंपनी अपनी अपनी P-लाइनअप में नया स्मार्ट, Realme P3 Ultra जोड़ने जा रही है। इस अपकमिंग फोन के फीचर्स से जुड़ी कई लीक्स सामने आई हैं, और हाल ही में इसे सर्टिफिकेशन वेबसाइट गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग से फोन के प्रोसेसर के बारे में जानकारी मिली है।

रिपोर्ट के अनुसार Realme P3 Ultra स्मार्टफोन गीकबेंच पर लिस्ट हो चुका है, और इसका मॉडल नंबर MT6897 है, जो यह संकेच देती है कि यह डिवाइस MediaTek चिपसेट से लैस होगा, जिससे बेहतर गेमिंग अनुभव मिलेगा। फोन में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज होगी, और यह Android 15 पर काम करेगा।

Realme P3 Ultra के चिपसेट और स्टोरेज वेरिएंट का खुलासा

हालिया लीक के अनुसार Realme P3 Ultra की कीमत लगभग 30 हजार रुपये के आस-पास हो सकती है, जिससे यह शाओमी, ओप्पो, वीवो और सैमसंग के स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देगा। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस फोन की लॉन्चिंग कीमत या स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

Realme 14 Pro Lite: हाल ही में लॉन्च हुआ है, जिसकी कीमत 21,999 रुपये से शुरू होती है। यह स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का OLED FHD+ डिस्प्ले और Corning Gorilla Glass 7i से सुरक्षित है। इसमें Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट, 8GB तक रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह डिवाइस Android 14 और realme UI 5.0 पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 32MP का सेल्फी कैमरा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme P3 Ultra RAM, Storage and Chipset Details Revealed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X