Home
Mobile

Realme P3 Ultra के रैम, स्टोरेज और कलर वेरिएंट का खुलासा, भारत में अगले महीने होगी सकती है एंट्री

स्मार्टफोन मेकर कंपनी Realme भारत में अपनी P-सीरीज का विस्तार करने के लिए तैयार है। जिसके तहत अगले महीने यानी जनवरी 2025 के शुरूआत में ही Realme P3 Ultra को भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है।

सामने आई जानकारी के अनुसार कंपनी अपने इस नए फोन को जल्द लॉन्च करने की योजना बना रही है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, Realme P3 Ultra P-सीरीज का एक अहम हिस्सा होगा। इसके लॉन्च से पहले ही डिजाइन से लेकर स्टोरेज ऑप्शन और कलर वेरिएंट की जानकारी सामने आ चुकी है। तो चलिए आपको इस आगामी फोन में क्या कुछ खास होने वाला है डिटेल में बताते हैं।

Realme P3 Ultra के कलर वेरिएंट, रैम और स्टोरेज से उठा पर्दा

Realme P3 Ultra लीक्स

Realme P3 Ultra में एक ग्लॉसी बैक पैनल होगा और इसे ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा। डिवाइस का मॉडल नंबर RMX5030 है। स्टोरेज की बात करें तो इसे 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है।

फिलहाल इसके लॉन्चिंग डेट की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसे जनवरी 2025 के आखिर तक भारत में पेश किए जानें की उम्मीद है। हालांकि, हार्डवेयर स्पेसिफिकेशंन और कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है, यह साफ हो चुका है कि रियलमी अपने इस डिवाइस को प्रीमियम फीचर्स और प्रदर्शन के साथ पेश करने की प्लानिंग कर रहा है।

गौरतलब है कि Realme ने सितंबर में P2 Pro लॉन्च किया था, जो P2 सीरीज का एकमात्र मॉडल था। P3 Ultra की लीक्स से पता चलता है कि, P3 सीरीज में दो मॉडल शामिल होंगे। P3 Ultra मिड-रेंज सेगमेंट को और आगे बढ़ाएगा। P2 Pro का 12GB+256GB वर्जन फिलहाल Flipkart पर 24,999 रुपये में उपलब्ध है।

Realme P2 Pro फीचर्स

Realme P2 Pro में आपको 6.7 इंच का कवर्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 चिपसेट है, जिसे 12GB रैम और 512GB स्टोरेज से जोड़ा गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5200mAh की बैटरी शामिल की है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme P3 Ultra RAM, storage and color option revealed ahead of launch in india
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X