Home
Mobile

Realme P3x 5G और P3 Pro भारत में 18 फरवरी को होगा लॉन्च, जानें फीचर्स व संभावित कीमत

Realme ने भारत में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज का ऐलान किया है, जिसमें Realme P3x 5G और Realme P3 Pro शामिल हैं। ये दोनों स्मार्टफोन Realme P सीरीज के नए मॉडल हैं और 18 फरवरी को लॉन्च किए जाएंगे।

कंपनी ने इस लॉन्च के साथ P3x 5G के डिजाइन और कलर वेरिएंट की भी जानकारी दी है, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि यह फोन यूजर्स के लिए आकर्षक और कस्टमाइजेशन के ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा।

Realme P3x 5G और  P3 Pro भारत में 18 फरवरी को होगा लॉन्च

Realme P3x 5G भारत में लॉन्च की तारीख

Realme P3x 5G 18 फरवरी को भारत में लॉन्च होने जा रहा है, साथ ही Realme P3 Pro 5G की उसी दिन पेश किया जाएगा। ऐसा प्रतीत होता है कि Realme P3x 5G, Realme P3 Pro 5G का एक किफायती ऑप्शन होगा। दोनों स्मार्टफोन Realme P-सीरीज के नए एडिशन हैं, लेकिन P3x 5G एक नया और बजट-फ्रेंडली मॉडल है।

Realme P3x 5G लूनर सिल्वर कलर में स्टेलर आइसफील्ड डिजाइन के साथ और मिडनाइट ब्लू व स्टेलर पिंक वेरिएंट में वीगन लेदर बैक पैनल के साथ उपलब्ध होगा। यह नया स्मार्टफोन 7.94 मिमी मोटा है, और इसे हल्का और पतला डिजाइन किया गया है, जिससे यह यूजर्स के लिए एक स्टाइलिश और प्रीमियम अनुभव प्रदान करेगा।

Realme ने P3x 5G के बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन जल्द ही इस फोन के बारे में और अपडेट्स मिलेंगे। यह फोन Realme P3 Pro से काफी अलग दिखता है, जिसमें गोलाकार कैमरा मॉड्यूल और ग्लो इन द डार्क डिजाइन है। वहीं Realme P3x 5G में तीन सेंसर वाला वर्टिकल कैमरा सेटअप और एक फ्लैट फ्रेम होगा, जो इसे एक अलग और आकर्षक लुक देता है।

Realme P3x 5G को P3 Pro का किफायती ऑप्शन के रुप में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। जबकि P3 Pro में स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 चिपसेट, 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बैटरी और क्वाड-कवर्ड एडफ्लो डिस्प्ले जैसी प्रमुख सुविधाएं होंगी। P3 Pro को Realme P2 Pro के उत्तराधिकारी के रुप में पेश किया जाएगा, जिससे यह यूजर्स को बेहतरीन टेक्नोलॉजी अनुभव प्रदान केरगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme P3x 5G and P3 Pro Set to Launch in India on February 18th, Know Specs, Features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X