लॉन्च से पहले Realme P3x 5G के स्टोरेज वेरिएंट, कलर ऑप्शन और कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीक
Realme अपनी P-सीरीज स्मार्टफोन रेंज को और बढ़ाने की तैयारी में है, जिसमें कई नए डिवाइस शामिल हो सकते हैं। हमने पहले ही Realme P3 Pro और Realme P3 Ultra के भारत में लॉन्च की टाइमलाइन, कॉन्फिगरेशन और वेनिला P3 5G के स्टोरेज और कलर ऑप्शन के बारे में एक्सक्लूसिव जानकारी शेयर की थी।
अब Realme P3x 5G के बारे में खास जानकारी सामने आई है, जिसमें इसके स्टोरेज वेरिएंट, कलर ऑप्शन के अलावा इसे कैमरा FV-5 डेटाबेस पर भी देखा गया है, जिससे इसके कैमरा फीचर्स के बारे में भी कुछ हिंट मिले हैं। यहां वो सबकुछ है, अब तक जो हम जानते हैं।

Realme P3x 5G की लीक डिटेल्स
सबसे पहले आपको बता दें, MySmartPrice ने इस आगामी Realme P3x 5G की डिटेल्स शेयर की है। सामने आई लेटेस्ट जानकारी के अनुसार Realme P3x 5G स्मार्टफो तीन आकर्षक स्टोरेज वेरिएंट 6GB/128GB, 8GB/128GB और 8GB/256GB में लॉन्च होगा।
कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे मिडनाइट ब्लू, स्टेलर पिंर और लूनर सिल्वर में उपलब्ध होगा। यह डिवाइस कैमरा FV-5 डेटाबेस पर मॉडल नंबर RMX3944 के साथ लिस्ट हुआ है, जिसमें f/1.8 के साथ 1.6MP का मेन कैमरा होगा। हालांकि पिक्सल बिनिंग के बाद इसका रिजॉल्यूशन अधिक हो सकता है। कैमरा में मैनुअल फोकस, 32 सेकंड की शटर स्पीड और 6400 का अधिकतम ISO मिलेगा।
Realme P3x 5G के साथ P3 5G और P3 Ultra लाइनअप को भी पेश किया जाएगा। जहां तक P3 Ultra के जनवरी के आखिर तक दस्तक देने की उम्मी है, वहीं प्रो मॉडल को फरवरी में लॉन्च किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








