Realme P4 Lite 5G भारत में 19 मार्च को होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी और ‘ColorPop' डिजाइन का खुलासा
Realme भारत में इस हफ्ते अपना नया स्मार्टफोन Realme P4 Lite 5G लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने सोमवार को पुष्टि की कि यह नया हैंडसेट 19 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे (IST) लॉन्च किया जाएगा।
यह डिवाइस पिछले मॉडल P4 Lite 4G का अपग्रेडेड वर्जन होगा और इसमें 5G कनेक्टिविटी के साथ कई नए फीचर्स मिलेंगे। कंपनी ने लॉन्च से पहले फोन की बैटरी, डिजाइन और कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी साझा की है।

Realme P4 Lite 5G: लॉन्च डेट और उपलब्धता
Realme के मुताबिक, Realme P4 Lite 5G को भारत में 19 मार्च 2026 को 12PM IST पर लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Flipkart और Realme की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।
- Mosaic Blue
- Mosaic Green
7000mAh बैटरी और नया ColorPop डिजाइन
Realme ने पुष्टि की है कि इस फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर लगभग 1.47 दिन का बैकअप दे सकती है। डिजाइन की बात करें तो फोन में dual-tone rear panel दिया जाएगा जिसमें अलग-अलग रंग के आयताकार पैटर्न होंगे। Realme इस नए डिजाइन को "ColorPop" नाम दे रही है।
कैमरा और डिजाइन
Realme P4 Lite 5G के पीछे dual Matrix AI camera setup दिया जा सकता है।
- 13MP का मुख्य कैमरा
- एक अतिरिक्त कैमरा सेंसर
कैमरा मॉड्यूल में तीसरा कटआउट भी दिखाई देता है जो light sensor के लिए हो सकता है।
Dimensity 6300 प्रोसेसर और कूलिंग सिस्टम
फोन में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर दिया जाएगा, जो 6nm आर्किटेक्चर पर आधारित है। डिवाइस को ठंडा रखने के लिए कंपनी ने इसमें Airflow vapour chamber cooling का इस्तेमाल किया है, जिसका heat dissipation area 5300 sq mm बताया गया है।
मजबूत बिल्ड और सॉफ्टवेयर
- IP64 dust और water resistance
- MIL-STD-810H shock resistance
सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Realme UI 7.0 पर चलेगा, जो Android 16 पर आधारित होगा। कंपनी का दावा है कि यह फोन चार साल तक "Zero Lag" अनुभव प्रदान करेगा। Realme P4 Lite 5G को फिलहाल 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किए जाने की पुष्टि हुई है।


Click it and Unblock the Notifications








