Realme P4 Lite भारत में 20 फरवरी को होगा लॉन्च: 6300mAh बैटरी, Pulse Light डिजाइन और AI फीचर्स के साथ एंट्री
Realme P4 Lite Launch: Realme ने आखिरकार अपने नए बजट स्मार्टफोन Realme P4 Lite की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। कंपनी यह फोन भारत में 20 फरवरी दोपहर 12 बजे लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले ही Realme ने अपने ऑफिशियल पेज पर फोन से जुड़े कई फीचर्स टीज़ कर दिए हैं, जिससे साफ है कि यह डिवाइस एंट्री-लेवल सेगमेंट में काफी मजबूत विकल्प बन सकता है।
कम कीमत में बड़ी बैटरी, AI फीचर्स और नया डिजाइन इस फोन को खास बनाते हैं। आइए जानते हैं Realme P4 Lite में क्या कुछ मिलने वाला है।

डिजाइन और कलर ऑप्शन
Realme P4 Lite को कंपनी ने एक फ्रेश और मॉडर्न डिजाइन के साथ पेश किया है। फोन में फ्लैट फ्रेम डिजाइन दिया गया है और पीछे की तरफ दो बड़े गोल कैमरा मॉड्यूल नजर आते हैं।
सबसे दिलचस्प फीचर है इसका Ring-Style Pulse Light, जो सिर्फ शो के लिए नहीं है। यह लाइट फोन की इंटरैक्शन एक्टिविटी के हिसाब से ग्लो करती है और इसमें 9 कलर ऑप्शन और 5 अलग-अलग ग्लो मोड मिलते हैं।
फोन तीन कलर वेरिएंट में आएगा:
- Beach Gold
- Obsidian Black
- Sea Blue
डिस्प्ले और Smart Touch सपोर्ट
Realme P4 Lite में आपको मिलेगा एक बड़ा 6.74-इंच डिस्प्ले, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसके साथ 180Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग एक्सपीरियंस स्मूद रहेगा।
डिस्प्ले की ब्राइटनेस लगभग 563 निट्स तक जाती है, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी बेहतर होगी। फोन में एक खास फीचर Smart टच टेक्नोलॉजी भी है। यानी आप स्क्रीन को गीले हाथों से, ऑयली फिंगर्स से, ग्लव्स पहनकर या वॉटरप्रूफ कवर के साथ भी आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं।
परफॉर्मेंस: डायनामिक RAM और Android 15 का सपोर्ट
Realme P4 Lite में कंपनी ने 12nm बेस्ड ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया है जो 1.8GHz पर रन करता है। AnTuTu स्कोर करीब 2.8 लाख बताया जा रहा है, जो इस बजट में अच्छा माना जा सकता है।
फोन में मिलेगा:
- 18GB तक Dynamic RAM सपोर्ट
- 128GB इंटरनल स्टोरेज
यह फोन Realme UI (Android 15) पर चलेगा और इसमें कई AI फीचर्स शामिल होंगे जैसे:
- AI Boost
- AI Eraser
- AI Clear Face
- AI Image Matting
- Circle to Search
इसके अलावा Mini Capsule फीचर भी दिया गया है।
कैमरा और ऑडियो
फोन में पीछे की तरफ 13MP AI कैमरा मिलेगा, जो बेसिक फोटोग्राफी के लिए ठीक रहेगा।
ऑडियो में Realme ने कुछ खास जोड़ा है:
- 300% Ultra Volume Mode
- AI Call Noise Reduction 2.0
- Speaker Cleaner Feature (वाइब्रेशन से पानी हटाने वाला सिस्टम)
बैटरी: बजट में सबसे बड़ी ताकत
Realme P4 Lite की सबसे बड़ी हाइलाइट है इसकी 6300mAh बैटरी, जिसे कंपनी "2-Day Heavy Use Battery" कह रही है।
फोन सपोर्ट 15W Fast Charging और 6W Reverse Charging (USB Type-C) करेगा और अच्छी बात यह है कि चार्जर बॉक्स में मिलेगा।
मजबूती और ड्यूरेबिलिटी
- Realme P4 Lite को कंपनी ने मजबूत बिल्ड के साथ तैयार किया है।
- फोन 1.8 मीटर तक गिरने पर भी सुरक्षित रहने का दावा करता है।
- Military-Grade Shock टेस्ट पास कर चुका है
- IP54 Dust और Water Resistance के साथ आता है
- फोन का वजन करीब 201 ग्राम और मोटाई 8mm से कम है।
अब नजरें 20 फरवरी के लॉन्च इवेंट पर हैं, जहां इसकी कीमत और उपलब्धता का पूरा खुलासा होगा।


Click it and Unblock the Notifications