चार्जर की टेंशन खत्म! Realme ला रहा है 10,001mAh बैटरी वाला धांसू स्मार्टफोन
Realme P4 Power भारत में स्मार्टफोन बैटरी की परिभाषा बदलने आ रहा है। जब बाजार 7,000mAh बैटरी को ही बड़ी छलांग मान रहा था, तभी Realme ने एक कदम आगे बढ़ते हुए 10,001mAh बैटरी वाले फोन की घोषणा कर दी है। यह फोन 29 जनवरी 2026 को भारत में लॉन्च होगा और इसे Flipkart और realme.com के जरिए बेचा जाएगा।

जंबो बैटरी पैक
Realme इस बैटरी को 10,001mAh Titan Battery कह रहा है। कंपनी का दावा है कि फोन एक बार चार्ज करने पर करीब 32.5 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग कर सकता है। वहीं, 2 घंटे लगातार गेमिंग के बाद भी फोन में लगभग 86% बैटरी बची रह सकती है। इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद, Realme का कहना है कि इसमें एडवांस बैटरी हेल्थ टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे लंबे समय तक बैटरी की परफॉर्मेंस बनी रहे।
10,000mAh बैटरी वाला पहला मेनस्ट्रीम फोन
भारत में 2025 के बाद 7,000mAh से ज्यादा बैटरी वाले फोन आम हो गए हैं, लेकिन 10,000mAh बैटरी अब तक सिर्फ रग्ड या निच डिवाइसेज में ही देखने को मिली है। अगर Realme P4 Power का वजन और मोटाई संतुलित रहती है, तो यह फोन ट्रैवलर्स, 5G हॉटस्पॉट यूजर्स और हार्डकोर गेमर्स के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है।
ट्रांसपेरेंट स्टाइल में पावर
Realme P4 Power में नया TransView Design मिलेगा, जिसमें ऊपर की तरफ सर्किट से इंस्पायर्ड ट्रांसपेरेंट पैटर्न और नीचे की तरफ बेहतर ग्रिप के लिए मैट फिनिश दी गई है। फोन TransOrange, TransSilver और TransBlue तीन कलर ऑप्शन में आएगा।
144Hz कर्व्ड डिस्प्ले और पावरफुल चिपसेट
फोन में 144Hz HyperGlow 4D Curve+ डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K होगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट के साथ HyperVision+ AI चिप दी जा सकती है, जिससे AI बेस्ड फीचर्स और स्मूथ एक्सपीरियंस मिलेगा।
कैमरा और मजबूती
लीक्स के मुताबिक, Realme P4 Power में
- 50MP मेन कैमरा (OIS के साथ)
- 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
- 16MP फ्रंट कैमरा
इसके अलावा फोन में IP68 और IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी दी जा सकती है। हालांकि, इन स्पेसिफिकेशन्स की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।


Click it and Unblock the Notifications








