Realme P4 Series Launch: 7000mAh बैटरी, डेडिकेटेड ग्राफिक्स चिप और प्रीमियम लुक वाला फोन मचाएगा हलचल
Realme P4 Series Launch: स्मार्टफोन कंपनियां मार्केट में अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए लगातार नए और ट्रेंडी स्मार्टफोन्स लॉन्च करती रहती है। इसी परंपरा को जारी रखते हुए Realme ने बताया है कि वह ठीक एक दिन बाद यानी 20 अगस्त 2025 को अपनी नई Realme P4 सीरीज लॉन्च करेगी। कंपनी के CMO फ्रांसिस वोंग ने यह भी घोषणा की है कि फोन की शुरुआती कीमत 17,499 रुपये होगी।
हालांकि, ये कीमत ऑफर्स के बाद तय की गई है, जबकि इसकी असली कीमत करीब ₹19,499 तक हो सकती है। आइए इस फोन से जुड़ी सारी जरूरी बातों के बारे में जानते हैं।

Realme P3 से अपग्रेडेड प्राइसिंग
याद दिला दें कि पिछले साल लॉन्च हुए Realme P3 5G की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये थी, जिसे बैंक ऑफर के साथ ₹14,999 में खरीदा जा सकता था। इस बार भी Realme इसी तरह की प्राइसिंग स्ट्रैटेजी अपनाने की कोशिश करेगा, ताकि फोन 20,000 रुपये से कम वाले सेगमेंट में सबसे पावरफुल डिवाइस साबित हो।
डेडिकेटेड ग्राफिक्स चिप
Realme P4 सीरीज का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका डुअल-चिप आर्किटेक्चर है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G SoC के साथ Pixelworks विजुअल प्रोसेसर दिया गया है।
इस डेडिकेटेड ग्राफिक्स चिप की वजह से फोन स्मूद गेमप्ले, बेहतर फ्रेम स्टेबिलिटी और विजुअल क्वालिटी ऑफर करेगा। Realme का दावा है कि ₹20,000 से कम प्राइस सेगमेंट में ऐसा फीचर किसी दूसरे स्मार्टफोन में नहीं मिलेगा।
अल्ट्रा ब्राइट HyperGlow AMOLED डिस्प्ले
Realme P4 5G में कंपनी ने 6.77-इंच FHD+ 144Hz HyperGlow AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। यह स्क्रीन 4500 nits की पीक ब्राइटनेस, HDR10+ सपोर्ट और 1.07 बिलियन कलर्स रेंडर करने की क्षमता के साथ आती है।
कंपनी ने यूजर्स की आंखों को ध्यान में रखते हुए इसमें 3840Hz PWM डिमिंग और ब्लू लाइट रिडक्शन फीचर भी दिया है। यानी, गेमिंग हो या फिर कंटेंट स्ट्रीमिंग डिस्प्ले क्वालिटी प्रीमियम फ्लैगशिप जैसी होगी।
7000mAh Titan Power बैटरी
Realme P4 5G को 7000mAh की टाइटन बैटरी से लैस किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी BGMI जैसे हाई-ग्राफिक्स गेम को 11 घंटे तक चलाने की क्षमता रखती है।
इसके साथ 80W Ultra Charge फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है, जिससे फोन सिर्फ 25 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाता है। इसके अलावा इसमें AI Smart Charging, Bypass Charging (गेमिंग के लिए) और रिवर्स चार्जिंग जैसे एडवांस फीचर्स भी शामिल हैं।
परफॉर्मेंस और कैमरा सेटअप
फोन को लंबे समय तक हाई-परफॉर्मेंस देने के लिए Realme ने इसमें 7000mm² AirFlow VC Cooling System दिया है। यह कूलिंग सिस्टम खासतौर पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और एक्सटेंडेड गेमिंग सेशंस के दौरान तापमान को कंट्रोल में रखता है।
Realme P4 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP प्राइमरी सेंसर और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। फ्रंट में 16MP IMX480 सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है और इसमें AI लैंडस्केप मोड जैसे स्मार्ट फोटोग्राफी फीचर्स भी मिलते हैं।
डिजाइन और ड्यूरेबिलिटी
Realme P4 सीरीज का डिजाइन भी काफी यूनिक है। कंपनी ने इसे Metal Heart Design नाम दिया है। फोन में मेटलिक लाइन्स और एक्सपोज़्ड स्क्रू डिटेल्स देखने को मिलेंगे, जो इसे रग्ड और स्टाइलिश लुक देते हैं।
यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन - Steel Grey, Engine Blue और Forge Red में आएगा । साथ ही, इसमें IP65 + IP66 रेटिंग दी गई है, यानी यह डस्ट और वॉटर स्प्लैश रेजिस्टेंट होगा।
कब और कहां खरीद पाएंगे
Realme P4 सीरीज़ का लॉन्च इवेंट 20 अगस्त 2025 को दोपहर 12 बजे (IST) आयोजित किया जाएगा। लॉन्च के बाद फोन को Flipkart और realme.com पर खरीदा जा सकेगा।
कुल मिलाकर, Realme P4 सीरीज़ मिड-रेंज मार्केट में गेम चेंजर साबित हो सकती है। डेडिकेटेड ग्राफिक्स चिप, 7000mAh बैटरी, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन जैसे फीचर्स के साथ यह स्मार्टफोन निश्चित रूप से Moto G96 5G, iQOO Z10R और Vivo T4R जैसे राइवल्स को कड़ी टक्कर देगा।


Click it and Unblock the Notifications








