Realme P4x 5G हुआ लॉन्च; 7000mAh बैटरी, Dimensity 7400 Ultra चिपसेट और 144Hz डिस्प्ले, कीमत ₹15,499 से शुरू
Realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme P4x 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे अपनी लोकप्रिय P-सीरीज़ में जोड़ा है और यह फोन बजट सेगमेंट में धमाल मचाने वाला है। इस डिवाइस को खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जो लंबी बैटरी, तेज परफॉर्मेंस और हाई रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले चाहते हैं।
इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट, 8GB तक RAM, 256GB तक इंटरनल स्टोरेज और 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Realme P4x 5G की भारत में कीमत
Realme P4x 5G को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।
- 6GB RAM + 128GB स्टोरेज - ₹15,499
- 8GB RAM + 128GB स्टोरेज - ₹16,999
- 8GB RAM + 256GB स्टोरेज - ₹17,999
कंपनी Matte Silver, Elegant Pink और Lake Green तीन कलर ऑप्शन में बिक्री कर रही है। लॉन्च ऑफर के तहत Realme सभी वेरिएंट पर ₹500 का कूपन डिस्काउंट और ₹2,000 का बैंक ऑफर दे रही है। यह स्मार्टफोन realme.com, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। खास बात यह है कि ये ऑफर सिर्फ 12 घंटे के लिए वैध रहेगा।
Realme P4x 5G के फीचर्स
यह फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है और Realme UI 6.0 पर चलता है। कंपनी ने इस फोन में बड़े डिस्प्ले, पावरफुल बैटरी और कूलिंग सिस्टम की ओर ज्यादा ध्यान दिया है।
डिस्प्ले
Realme P4x 5G में 6.72 इंच का फुल-HD LCD डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, 1,000 निट्स पीक ब्राइटनेस दिया गया है। इस वजह से गेमिंग, स्क्रॉलिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग काफी स्मूद हो जाती है।
प्रोसेसर और RAM
इसमें 6nm MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट है। फोन में 8GB तक फिज़िकल RAM मिलती है, जिसे वर्चुअल RAM की मदद से 18GB तक बढ़ाया जा सकता है।
स्टोरेज
फोन में 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है, जिसे 2TB तक माइक्रोSD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा
रियर साइड पर डुअल कैमरा सेटअप मिलता है।
- 50MP प्राइमरी सेंसर
- 2MP सेकेंडरी सेंसर
- फ्रंट में 8MP का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग
फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसकी 7,000mAh बैटरी, जो आसानी से दो दिन तक चल सकती है। साथ ही इसमें 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी है।
कूलिंग सिस्टम, ऑडियो और बिल्ड
Realme ने फोन में 5300mm² Vapor Chamber के साथ Frozen Crown Cooling सिस्टम दिया है। फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, यानी पानी और धूल से भी सुरक्षित। साउंड के लिए Hi-Res ऑडियो और OReality स्पीकर सपोर्ट मिलता है।
क्या खरीदना है सही ऑप्शन
Realme P4x 5G बजट सेगमेंट में एक बेहद आकर्षक ऑप्शन बनकर आया है। 144Hz डिस्प्ले, 7,000mAh बैटरी और Dimensity 7400 Ultra चिपसेट के साथ यह फोन गेमिंग, स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए एक दमदार डिवाइस साबित हो सकता है। 12 घंटे के स्पेशल ऑफर के साथ इसकी वैल्यू और भी बढ़ जाती है।


Click it and Unblock the Notifications








