Home
Mobile

realme P4x और realme Watch 5 भारत में 4 दिसंबर को लॉन्च, मिलेगी 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले

realme ने अपने नए स्मार्टफोन realme P4x और नई स्मार्टवॉच realme Watch 5 की लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी है। कंपनी ने टीज़र जारी करने के बाद अब पुष्टि कर दी है कि दोनों प्रोडक्ट भारत में 4 दिसंबर को लॉन्च होंगे।

P सीरीज अपनी पावरफुल बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है और नया P4x इसी लाइनअप को और आगे ले जाने वाला है।

realme P4x और realme Watch 5 भारत में 4 दिसंबर को लॉन्च

realme P4x की शानदार बैटरी

realme P4x का फोकस साफ है-लॉन्ग बैटरी लाइफ + फास्ट परफॉर्मेंस। फोन को "The Fastest 7000mAh Pioneer" कहा गया है क्योंकि इसमें मौजूद है।

7000mAh Titan Battery

  • गेमिंग, लम्बे कॉल्स, वीडियो स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान शानदार बैकअप देने के लिए डिजाइन।
  • साथ में 45W फास्ट चार्जिंग, जो इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद जल्दी चार्ज होने में मदद करती है।

MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G

  • इस चिपसेट का Antutu स्कोर 780,000+ बताया जा रहा है।
  • हाई-एंड AI परफॉर्मेंस, मजबूत मल्टीटास्किंग और बैटरी ऑप्टिमाइजेशन का वादा।

गेमिंग परफॉर्मेंस

फोन को खासतौर पर मोबाइल गेमर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

  • BGMI में 90 FPS
  • Free Fire में 120 FPS गेमप्ले का सपोर्ट
  • यह फीचर मिड-रेंज सेग्मेंट में इसे अलग बनाता है।

VC Frostcore Cooling System

  • 5300mm² Vapour Chamber कूलिंग
  • कंपनी का दावा है कि यह CPU तापमान को 20°C तक कम कर देता है
  • तीव्र गेमिंग और लंबे यूज़ में यह सिस्टम फोन को ठंडा रखने में मदद करेगा।

144Hz Ultra-Smooth Display

  • गेमिंग हो या स्क्रॉलिंग-144Hz डिस्प्ले फ्लूइड एक्सपीरियंस देता है।
  • Aerospace-inspired डिजाइन इसे प्रीमियम टच देता है।

स्टोरेज व RAM

  • 8GB रैम (18GB तक डायनेमिक रैम एक्सपेंशन)
  • 256GB हाई-स्पीड UFS 3.1 स्टोरेज

realme Watch 5 फीचर्स

स्मार्टफोन के साथ कंपनी लॉन्च करेगी realme Watch 5, जो भारत में ही बनाई जा रही है।

डिजाइन व डिस्प्ले

  • 1.97-इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले
  • Extra-large 2D flat glass प्रोटेक्शन
  • मेटालिक यूनिबॉडी और अल्यूमिनियम अलॉय क्राउन पूरी डिजाइन स्मार्टवॉच को एक प्रीमियम लुक देती है।

लंबी बैटरी लाइफ

Light Mode में 20 दिन तक का बैकअप डेली यूजर्स के लिए यह एक बड़ा प्लस पॉइंट है।

फिटनेस फीचर्स

फिलिपींस में पहले लॉन्च हुई इस वॉच के फीचर्स के आधार पर, भारत में मिलने की उम्मीद है।

  • GPS with 5 GNSS
  • 108 Sports Modes
  • IP68 रेटिंग (डस्ट व वाटर रेज़िस्टेंस)

कहां उपलब्ध होंगे?

दोनों डिवाइस लॉन्च के बाद इन प्लेटफॉर्म्स पर खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।

  • realme.com
  • Flipkart
  • मुख्य रिटेल स्टोर्स

realme की P सीरीज़ हमेशा से मजबूत बैटरी और वैल्यू-फॉर-मनी परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है, और इस बार realme P4x अपने गेमिंग-लेवल फीचर्स, 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ मिड-रेंज मार्केट में फिर धमाका करने की तैयारी में है। साथ में लॉन्च हो रही Watch 5 यूज़र्स को प्रीमियम स्मार्टवॉच अनुभव देने का लक्ष्य रखती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
realme P4x and realme Watch 5 Launching in India on December 4 With 7000mAh Battery
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X