Home
Mobile

5000mAh की बैटरी और 64MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Realme V25 5G, जानें कीमत

रियलमी ने अपना लेटेस्ट Realme V25 5G स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया है। Realme V25 5G कंपनी के V सीरीज पोर्टफोलियो का लेटेस्ट फोन है और पिछले साल लॉन्च किए गए Realme V15 5G का सक्सेसर है। स्मार्टफोन क्वालकॉम प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें पीछे की तरफ यूनिक कलर चेंजिंग शेल्स दिए गए हैं। तो आइए एक नजर डालते हैं नए Realme V25 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत के बारे में। जानेंगे कि इसको भारत में कब पेश किया जाएगा।

5000mAh की बैटरी और 64MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Realme V25 5G, जानें कीमत

Realme V25 5G के स्पेसिफिकेशन

हाल ही में लॉन्च किया गया रियलमी वी25 5G जो 6.6-इंच की IPS LCD स्क्रीन के साथ आता है और इसमें सेल्फी कैमरे के ऊपरी बाएँ कोने में एक पिंच-होल कट-आउट डिज़ाइन दिया गया है। यह स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1080x2400 पिक्सल का फुल एचडी+ रेजोल्यूशन प्रदान करता है। Realme V25 क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट द्वारा संचालित है और चीन में इस प्रोसेसर को पेश करने वाला Realme का पहला स्मार्टफोन है।

हैंडसेट के प्रोसेसर को 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक यूएफएस 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा, डायनेमिक RAM एक्सपेंशन (डीआरई) फीचर का उपयोग करके स्मार्टफोन की RAM को 19GB तक बढ़ाया जा सकता है। Realme V25 लेटेस्ट Realme UI 3.0 के साथ Android 12 OS पर रन करता है।

डिवाइस के कैमरा मॉड्यूल की बात करें तो, Realme V25 5G ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 64MP प्राइमरी लेंस के साथ 2MP मैक्रो लेंस और 2MP B&W लेंस है। डिवाइस के फ्रंट में 16MP का सेल्फी शूटर दिया गया है। जबकि बैटरी की बात करें, तो Realme V25 में 5000mAh की बैटरी मिलती है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Realme V25 5G भारत के साथ-साथ दुनिया के अन्य हिस्सों में हाल ही में लॉन्च किए गए Realme 9 Pro 5G स्मार्टफोन पर एक ट्विस्ट है। Realme V25 में पीछे की तरफ एक फोटोक्रोमिक लेयर मिलती है, जिसके परिणामस्वरूप डिवाइस अपने आप से सूरज की रोशनी में हल्के नीले से लाल रंग में बदल जाता है।

फोन में अन्य स्पेसिफिकेशन में डुअल सिम, 5G, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, एक यूएसबी-सी पोर्ट और एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Realme V25 5G की कीमत

Realme V25 5G को चीन में सिंगल स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। डिवाइस की कीमत RMB 1,999 रखी गई है, जो इसके सोलो 12GB + 256GB वैरिएंट के लिए लगभग 23,953 रुपये है। इसके अलावा, स्मार्टफोन मॉर्निंग स्टार, पर्पल एमएसआई और स्काई ब्लैक कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं। हालांकि भारत में रियलमी का यह नया मोबाइल फोन कब लॉन्च होगा और इसकी कीमत कितनी होगी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं। लेकिन गिज़बॉट हिन्दी पर आपको इसके बारे में लेटेस्ट जानकारी मिलती रहेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme V25 5G Launched, Know Price and Specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X