Home
Mobile

Realme V50, Realme V50s की दिसंबर में होने जा रही धमाकेदार एंट्री, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Realme V50 Series Specs: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme दिसंबर में अपने नए सीरीज Realme V50 को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी है। इस सीरीज के तहत कंपनी अपने दो नए फोन्स Realme V50 और Realme V50s को पेश करेगी। हालांकि लॉन्च से पहले ही Realme V50 और Realme V50s की बिक्री डेट की जानकारी सामने आई गई है। इसके साथ ही इसके लॉन्चिंग डेट, स्पेसिफिकेशन और कीमत का भी खुलासा हो चुका है। तो आइए आपको इस फोन के अब तक सामने आए सभी डिटेल्स बताते हैं।

चाइना टेलीकॉम लिस्टिंग के अनुसार ये दोनों अपकमिंग फोन्स 10 दिसंबर तक बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे। Realme फोन को मॉडल नंबर RMX3783 और RMX3781 के साथ अगस्त में चीन के TENAA सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म के डाटाबेस पर स्पॉट किया गया था। अब चाइना टेलीकॉम लिस्टिंग से इस बात का खुलासा हो चुका है कि, इन फोन्स को Realme V50 और Realme V50s के नाम से बाजार में उतारा जाएगा।

Realme V50, Realme V50s की दिसंबर में होने जा रही धमाकेदार एंट्री

Realme V50 की संभावित कीमत

Realme V50 के 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,199 युआन , 6GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 1,399 युआन और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,799 युआन तय किया जाएगा। अपने इस फोन को मिडनाइट ब्लैक और डॉन पर्पल शेड उपलब्ध कराया जाएगा।

Realme V50, Realme V50s के संभावित स्पेसिफिकेशंस

चाइना टेलीकॉम लिस्टिंग की मानें तो Realme V50 में 6.72-इंच LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो FHD+ रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। आपको बता दें, यह फोन Dimensity 6100 Plus पर काम करेगा। जो 8GB जीबी तक रैम और 256GB तक स्टोरेज से लैस होगा। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI पर संचालित होगा। Realme V50 में फोटोग्राफी के लिए 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेडरी कैमरा दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। यह फोन 5,000mAh की बैटरी के साथ आएगा जो 18W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme V50 has a 13-megapixel primary camera and a 2-megapixel secondary camera.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X