Realme ने अपना दो नया स्मार्टफोन किया लॉन्च, जानिए फीचर्स से लेकर कीमत
Realme v50 Series Price: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने अपन दो नए 5जी स्मार्टफोन्स Realme V50 और Realme V50s को चीन में लॉन्च कर दिया है। इन दोनों फोन्स को कंपनी ने मिड रेंज में पेश किया है। कंपनी के इन दोनों लेटेस्ट स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स एक दूसरे से काफी मिलते जुलते हैं। जिसमें आपको 8GB तक रैम के साथ 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगा। तो जानिए आगे रियलमी के दोनों स्मार्टफोन की कीमत से लेकर फीचर्स तक डिटेल्स जानते हैं।

Realme V50, V50s की कीमत
Realme V50 के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,199 युआन (तकरीबन 13,757 रुपये) , 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,399 युआन (तकरीबन 16,259 रुपये) चीनी बाजार में तय हुआ है। वहीं Realme V50s के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,399 युआन (तकरीबन 17,510 रुपये) और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत युआन 1,799 (तकरीबन 20,845 रुपये) है। इन स्मार्टफोन्स को पर्पल Dawn और मिडनाइड ब्लैक दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है।
Realme V50, V50s के स्पेसिफिकेशंस
Realme V50 सीरीज में यूजर्स को 6.72 इंच की पंच होल LCD डिस्प्ले मिल रही है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz , रेजोल्यूशन FHD+ 2400 x 1080 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 680 निट्स है। कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6100 Plus चिपसेट दिया है। जो एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर काम करेगा। रियलमी के इन फोन्स में फ्लैट-फ्रेम डिजाइन दी गई है। इसके बैक पैनल पर एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा।
कैमरे सेटअप की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए रियलमी के इन दोनों फोन्स में बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और सेकंडरी सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Realme V50 और V50s को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। ये फोन्स फिंगरप्रिंट सेंसर , 3.5एमएम हेडफोन जैक, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट से लैस किए गए हैं। इस डिवाइस की मोटाई 7.89mm और वजन 190 ग्राम है।


Click it and Unblock the Notifications








