Realme ने चोरी-छुपे V सीरीज के दो नए फोन्स किए लॉन्च, कम कीमत में मिल रहें तगड़े फीचर्स
स्मार्टफोन ब्रांड Realme ने चोरी-छुपे अपने लेटेस्ट V-सीरीज स्मार्टफोन V60 और V60s को चीन में लॉन्च कर दिया है। रियलमी के ये दोनों नए फोन्स काफी किफायती दाम में लाए गए हैं। दोनों फोन्स में आपको डिजाइन और हार्डवेयर लगभग एक समान मिलेंगे। तो चलिए आपको आगे इसकी खासियतों और कीमतों से रूबरू करवाते हैं।
Realme V60, V60s स्पेक्स- इन दोनों फोन्स में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.67-इंच HD+ पैनल डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रेजॉल्यूशन 720 x 1604 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 625 निट्स तक है। हालांकि, कंपनी की मानें तो इनकी स्क्रीन को 1 निट्स तक कम भी किया जा सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 चिपसेट इसमें शामिल है। इस ऑक्टा-कोर प्रोसेसर में परफॉरमेंस टास्क के लिए 2.4GHz पर क्लॉक किए गए दो कॉर्टेक्स-A76 कोर दिए गए हैं, इसके साथ ही 2.0GHz पर चलने वाले छह कॉर्टेक्स-A55 कोर भी इसमें शामिल हैं।
स्टोरेज की बात करें तो यह 6GB, 8GB रैम ऑप्शन के साथ 128GB, 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़े गए हैं। इसके साथ ही इसमें 8GB तक वर्चुअल रैम एक्सपेंशन का भी सपोर्ट दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो इस फोन में Android 14 है, जिसमें Realme का कस्टम UI, Realme UI 5.0 पहले से इंस्टॉल है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें एक 32MP सेंसर और एक LED फ़्लैश है मिलता है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में 8MP का पंच-होल कैमरा मिलता है। पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बैटरी दी है, जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Realme V60 और Realme V60s को स्टार गोल्ड और फ़िरोज़ी ग्रीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है, इन फोन्स को Realme के ऑनलाइन स्टोर के माध्यम से चीन में खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।
कीमत की बात करें तो Realme V60 के 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत 1,199 CNY (करीब $175 USD) है, वहीं इसके 8GB/256GB स्टोरेज के लिए 1,399 CNY (करीब $205 USD) खर्च करने होंगे।
जबकि, Realme V60s के 6GB/128GB मॉडल की कीमत 1,399 CNY (करीब $205 USD) है, वहीं इसके 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 1,799 CNY (करीब $265 USD) है।


Click it and Unblock the Notifications








