Home
Mobile

Realme Valentine’s Day sale 2024: Narzo सीरीज के इन स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट, यहां देखें लिस्ट

Realme Valentines Day Sale 2024: अगर आप अपने या फिर अपने किसी खास के लिए नया स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, तो ये समय आपके लिए सबसे सही साबित हो सकता है।

दरअसल स्मार्टफोन ब्रांड Realme ने Valentine's Day Campaign का ऐलान कर दिया है। ब्रांड का ये कैंपेन 6 फरवरी से शुरू होने जा रहा है, जो 12 फरवरी तक चलेगा।

Realme Valentine’s Day sale 2024: Narzo सीरीज के इन फोन्स पर भारी छूट

इस दौरान कस्टमर्स Realme Narzo सीरीज के कई फोन्स पर बंपर डिस्काउंट का लाभ ले सकेंगे। तो चलिए आपको आगे हम इस सेल के दौरान मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल्स बताते हैं। जिसकी मदद से आप भी अपने लिए सही फोन का चुनाव कर सकते हैं।

सबसे पहले हम Realme Narzo 60x 5G की बात करेंगे। ये स्मार्टफोन उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, जो बजट सेगमेंट में 5G फोन खरीदना चाहते हैं। वैसे तो इस फोन के 4GB + 128GB वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये और 6GB + 128GB वाले वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है।

Realme Valentine’s Day sale 2024: Narzo सीरीज के इन फोन्स पर भारी छूट

लेकिन सेल में इसे अमेजन और कंपनी की ऑफिशियल साइट पर क्रमश: 1,500 रुपये और 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट साथ ही 500 रुपये का कूपन मिल रहा है।

जिसके बाद इसके 4GB रैम वेरिएंट को कस्टमर्स 10,999 रुपये और 6GB रैम वेरिएंट को 11,999 रुपये में खरीद सकेंगे। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे ग्रीन और पर्पल कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

Realme Valentine’s Day sale 2024: Narzo सीरीज के इन फोन्स पर भारी छूट

Realme Narzo 60x 5G के स्पेसिफिकेशन्स- इस फोन में 6.72-इंच FHD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलेगा। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें MediaTek Dimensity 6100+ चिपसेट दिया गया है। जो 6GB तक वर्चुअल रैम का भी सपोर्ट करता है।

आपको बता दें, यह फोन Android 13-बेस्ड Realme UI 4.0 पर काम करता है। जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है, सेल्फी के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिलेगा। जिसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है।

Realme narzo 60 Pro 5G के 12GB+1TB वेरिएंट को 29,999 रुपये के बजाय छूट के साथ मात्र 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं इसके 12GB+256GB वेरिएंट को 4,000 तक की छूट के साथ महज 22,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा आप Realme narzo N55 और Realme narzo N53 को भी कीमत से काफी कम दाम में खरीद सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme has announced Valentine's Day sale. This sale is starting from 6th February, which will continue till 12th February.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X