Realme लेकर आएगा पहला AI कैमरा वाला स्मार्टफोन, Realme 13 Pro Series भारत में जल्द आएगी नजर
Realme अपने ग्राहकों के लिए अपनी नंबर सीरीज में नए ग्राहकों को जोड़ रहा है। कंपनी भारत में अब एक और सीरीज को जोड़ने जा रही है। बता दें कि कंपनी अब भारत में अपनी Realme 13 Pro Series को पेश करने जा रही है।
Realme 13 Pro Series की एंट्री को लेकर कंपनी ने अपने ऑफिशियल X हैंडल से जानकारी दी है कि वह Realme 13 Pro Series लेकर आने वाली है। पोस्ट में जानकारी दी गई है कि कंपनी इस सीरीज के फोन फोटोग्राफी के लिए खास होंगे। Realme का कहना है कि उसका यह अपकमिंग स्मार्टफोन फोन कंपनी का पहला प्रोफेशनल AI कैमरा वाला फोन होगा।

AI फीचर्स के साथ आएगा अपकमिंग फोन
कंपनी ने दूसरे ऑफिशियल पोस्ट के साथ अपकमिंग फोन को लेकर थोड़ी और जानकारी शेयर की है। कंपनी का कहना है कि Realme 13 Pro सीरीज को कंपनी क्रिएटिविटी और इनोवेशन के लिए AI फीचर्स के साथ लेकर आ रही है।
इस पोस्ट में कंपनी ने Realme 13 Pro में AI इमेजिंग मीडिया प्रीव्यू इवेंट को लेकर भी जानकारी दी है। वहीं इस पोस्ट के अनुसार, Realme का AI इवेंट 4 जुलाई को थाइलैंड में होने जा रहा है।
Realme नंबर सीरीज में लेटेस्ट फोन
Realme की नंबर सीरीज में अभी Realme 12 सीरीज लेटेस्ट सीरीज है। इस सीरीज के तहत भारत में कुल 5 स्मार्टफोन पेश किए जाते हैं। Realme 12 Series में कंपनी ने Realme 12 5G, Realme 12+5G, Realme 12X 5G, Realme 12 Pro Plus 5G को पेश करती है।
Realme 12X 5G कंपनी का न्यूली लॉन्च फोन है। इस फोन को कंपनी ने इस साल अप्रैल में लॉन्च किया था। कंपनी ने इस फोन को दो कलर ऑप्शन Wilight Purple और Woodland Green कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है।


Click it and Unblock the Notifications








