Home
Mobile

10,000 रुपये से भी कम कीमत पर Realme पेश करेगा बेहतरीन फोन, 28 जून को लेगा एंट्री

Realme अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसकी तारीख भी सामने आ चुकी है। यहां हम बात कर रहे हैं Realme C61 की, जो कि 28 जून को लॉन्च होने जा रहा है। स्मार्टफोन Flipkart पर लिस्ट किया गया है।

इस फोन में आगे की तरफ U-आकार का नॉच और पीछे की तरफ फ्लैट फ्रेम होगा। Realme C61 स्मार्टफोन फ्लैट फ्रेम के साथ एंट्री लेगा। मिली जानकारी के मुताबिक, फोन में राइट साइड वॉल्यूम और पावर बटन के साथ नीचे की साइड में USB-C पोर्ट और हेडफोन जैक मिल सकता है।

10,000 रुपये से भी कम कीमत पर Realme पेश करेगा बेहतरीन फोन

Flipkart पर लिस्ट हुआ स्मार्टफोन

Flipkart से मिली जानकारी के मुताबिक, इसमें इंटीग्रेटेड मेटैलिक फ्रेम दिया जाएगा। स्मार्टफोन के बैक में दो कैमरा लेंस और एक फ्लैश लाइट नजर आ रही है। वहीं फोन को IP54 रेटिंग मिली है, जो कि इसे डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस से प्रोटेक्शन प्रोवाइड करती है। साथ ही इस फोन में रीइन्फोर्स्ड ग्लास दिया जाएगा और आर्मरशेल प्रोटेक्शन भी होगा।

इन खूबियों के साथ आ सकता है Realme C61

Realme C61 में 1600x720 पिक्सल के रिजॉल्यूशन वाला HD+ डिस्प्ले होगा। इसमें UNISOC Speedtrum T612 चिपसेट मिल सकता है और यह एंड्रॉयड 14 ओएस पर रन करेगा। इस फोन में 4G कनेक्टिविटी दी जा सकती है। बैटरी की बात करें तो फोन में 45 वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी लाइफ मिलने की संभावना है।

Realme C61 में 50MP का प्राइमरी कैमरा और सेकंडरी AI लेंस मिल सकता है। डिवाइस में एयर जेस्चर, प्रोग्रामेबल डायनामिक बटन, मिनी कैप्सूल 2.0 नॉच और रेन स्मार्ट टच टेक्नोलॉजी मिल सकती है। यह फोन दो कलर ऑप्शन ग्रीन और ब्लैक में लॉन्च होगा और कंपनी इसे दो वेरिएंट 4GB+128GB और 6GB+128GB में पेश कर सकती है।

किस कीमत पर लॉन्च होगा Realme C61

भारत में यह फोन 10,000 रुपये से भी कम कीमत में लॉन्च हो सकता है। अभी कंपनी की ओर से इस फोन के स्पेशिफिकेशंस को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसी उम्मीद है कि कंपनी इसे इन सभी खूबियों के साथ मार्केट में उतार सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme will launch a great phone at a price of less than Rs 10,000, will enter on June 28
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X