सीमित समय के लिए सस्ता हुआ Realme X7 और X7 Pro 5G, मिल रहा है 3000 रुपए का डिस्काउंट
Realme X7 और X7 Pro 5G स्मार्टफोन्स को कम कीमत में खरीदना चाहते हैं, तो अभी आपके पास बहुत अच्छा मौका है। जी हाँ, भारत में फ्लिपकार्ट कार्निवल सेल के दौरान लिमिटेड समय के लिए रियलमी के इन दोनों ही डिवाइसों की कीमतों में कटौती की जा रही है। और अब इनको भारी डिस्काउंट के साथ यानि करीब 3000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है।

फ्लिपकार्ट कार्निवल सेल फिलहाल Flipkart ई-कॉमर्स पोर्टल पर चल रही है और अंतिम तारीख 8 सितंबर दिया गया हैं। इस सेल में स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर बम्पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। और रिपोर्टों की मानें, तो Realme X7 और X7 Pro को फ्लिपकार्ट पर 3,000 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। की कीमत में कटौती मिली है।
क्या है Realme X7 और X7 Pro 5G स्मार्टफोन्स की वास्तविक कीमत
यदि हम Realme X7 5G की वास्तविक कीमत की बात करें, तो इसकी ओरिजनल कीमत 21,999 रुपये है, लेकिन अब कीमत में कटौती के साथ, यह फ्लिपकार्ट पर 19,999 रुपये के किफायती मूल्य टैग के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध है।
जबकि दूसरी ओर, Realme X7 Pro 5G की मूल कीमत 29,999 रुपये थी लेकिन अब यह 26,999 रुपये में मिल रहा है।
दोनों स्मार्टफोन नेबुला, स्पेस सिल्वर, फैंटेसी और मिस्टिक ब्लैक जैसे रंगों में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
Realme X7 और X7 Pro 5G के खास स्पेसिफिकेशन और फीचर्स क्या है
स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो Realme X7 में 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.4-इंच का Super AMOLED डिस्प्ले और 180Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। जबकि Realme X7 5G जो लेटेस्ट मीडियाटेक डाइमेंशन के 800U चिपसेट द्वारा संचालित है और यह एक पंच-होल कैमरा डिस्प्ले, और साथ ही एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।
बैक साइड में इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेट-अप दिया गया है जिसमें 64MP, 8MP और 2MP के कैमरे मिलते हैं। और मोबाइल की बैटरी 4310mAh की मिलती है जो 50W के सुपरडार्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
जबकि अगर Realme X7 Pro के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इसमें 6.55-इंच की Super AMOLED डिस्प्ले मिलती है और इसकी 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz का टच सैंपलिंग रेट शामिल है। साथ ही कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन भी शामिल है। यह स्मार्टफोन क्वाड-कैमरा सेटअप के साथ मिलता है जिसमें 64 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल, 2 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के कैमरे मिलते हैं।
रियलमी X7 प्रो 5G जो कि मीडियाटेक डाइमेंशन 1000+ 5G प्रोसेसर द्वारा संचालित है। यह सिर्फ एक स्टोरेज वैरिएंट 8GB+128GB में ही मिलता हैं।
इसकी बैटरी की बात करें, तो इसमें 4500mAh की बैटरी मिलती है जो 65W सुपरडार्ट चार्ज को सपोर्ट करती हैं। जबकि दोनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉइड 11 के साथ काम करते हैं।
तो अगर आप भी रियलमी स्मार्टफोन के फैन हैं और नया प्रीमियम रेंज वाला मोबाइल लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो अभी इस Flipkart की सेल में 3000 रुपए के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते है। फ्लिपकार्ट की यह कार्निवल सेल 8 सितंबर तक रहने वाली है। और इसके बाद इसकी कीमत पहले वाली ही मिलेगी। तो अभी तक 2 दिन बचे हुए हैं, तो आप डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications