भारत में दोबारा लॉन्च होगी Realme की GT सीरीज, शामिल होंगे कई बेहतरीन फीचर्स
Realme अपनी GT सीरीज को भारत में दोबारा लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। Realme की GT सीरीज काफी लोकप्रिय रही है और काफी लंबे समय के बाद इस सीरीज को भारत में लॉन्च किया जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि जल्द ही Realme GT 6T को लॉन्च किया जा रहा है। कंपनी ने यह भी बताया है कि यह एक परफॉर्मेंस ओरिएंटे़ड स्मार्टफोन होगा, जिसमें पॉवरफुल चिपसेट भी दिया जाएगा।
Realme GT 6T में क्या होगा खास
कंपनी ने आगे कहा कि इस अपकमिंग Realme GT 6T स्मार्टफोन को स्नैपड्रैगन 7 जेन प्लस जेन 3 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह चिपसेट क्वॉलकॉम की पॉवरफुल फ्लैगशिप चिपसेट है। साथ ही यह फोन भारत में स्नैपड्रैगन चिपसेट वाला पहला स्मार्टफोन होगा। बता दें कि इस चिपसेट का टॉप Antutu स्कोर 1.5 मिलियन है।

Realme GT 6T में होंगे दमदार फीचर्स
Realme GT 6T स्मार्टफोन में 4 नैनो मीटर एडवांस स्नैपड्रैगन 7 प्लस जेन 3 चिपसेट दी जाएगी। फोन सुपीरियर परफॉर्मेंस, फास्टर स्पीड और दमदार बैटरी लाइफ के भारत में कदम रखेगा। इसके साथ ही CPU परफॉर्मेंस 15% अधिक होगा, जिसकी वजह से GPU पॉवर 45% तक बढ़ जाएगा।
Realme GT 6T स्पेसिफिकेशंस
इस स्मार्टफोन में 1.5K 8T LDPO डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। साथ ही इसमें 120 हर्टज रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया जा सकता है। पॉवर बैकअप के लिए 5500mAh बैटरी की सुविधा भी मिलेगी और 120 वॉट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाएगा। कैमरा की बात करें तो Realme GT 6T में 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा और एक अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 14 बेस्ड Realme UI 5.0 सपोर्ट के साथ लॉन्च होगा।


Click it and Unblock the Notifications








