Home
Mobile

5 कारण: क्यों नहीं खरीदना चाहिए सैमसंग गैलेक्सी एस8, 19 अप्रैल को हो रहा है लॉन्च

सैमसंग अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस को कल लॉन्च करने वाला है, इससे पहले की आप फोन को खरीदने का मन बनाएं, जान लें इनकी कमियां।

By Agrahi

सैमसंग गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस के लिए भारतीय यूज़र्स का इंतजार बस खत्म ही होने वाला है। यह दोनों ही स्मार्टफोन भारत में 19 अप्रैल को लॉन्च हो रहे हैं। दोनों ही कंपनी के हाई एंड स्मार्टफोन हैं, जिनसे लोगों को काफी उम्मीदें हैं। सैमसंग ने अपने इन दोनों स्मार्टफोन को हाल ही में न्यू यॉर्क में पेश किया था।

सैमसंग गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस दोनों ही फोन काफी दमदार हैं। ये फोन कई स्मार्टफोन को टक्कर दे सकते हैं। लेकिन आज हम आपको बात रहे हैं इन दोनों स्मार्टफोन की कमियां। ये हैं वो कारण जिन्हें ध्यान में रखकर आपको सैमसंग के इन स्मार्टफोन को नहीं खरीदना चाहिए।

आप सोच रहे होंगे, कि फोन जब इतने शानदार हैं तो क्यों नहीं इन स्मार्टफोन को खरीदा जाए, तो लीजिए ये हैं आपके जवाब।

कम है रैम

कम है रैम

सैमसंग गैलेक्सी एस8 स्मार्टफोन में 4जीबी रैम है, जबकि इस फोन में यूज़र्स को 6जीबी रैम की उम्मीद थी। वहीं यदि बात करें सैमसंग के ही सी9 प्रो स्मार्टफोन की जो कि एक मिड रेंज स्मार्टफोन है और सैमसंग गैलेक्सी एस8 से काफी कम आंका जाता है, 4जीबी रैम के साथ आता है। इस फोन का 6जीबी रैम वैरिएंट 35,900 रुपए में उपलब्ध है।

बैटरी के मामले में पीछे

बैटरी के मामले में पीछे

सैमसंग गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस में 'इनफिनिटी डिस्प्ले' दिया है, जो कि क्वाड एचडी डिस्प्ले है। लेकिन बात यदि इनके बैटरी की करें तो गैलेक्सी एस9 में 3,000mAh बैटरी और गैलेक्सी एस8+ में 3,500mAh बैटरी दी गई है। हालाँकि कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन में थोड़ी और पावरफुल बैटरी दी जा सकती थी।

दोनों का कैमरा सामान है

दोनों का कैमरा सामान है

सैमसंग गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस की कीमतों में करीब 5-10 हजार रुपए तक का अंतर होगा। इसके बावजूद दोनों ही स्मार्टफोन में सामान कैमरा दिया गया है। यह दोनों फोन 12 मेगापिक्सल के रियर और 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ आते हैं।

128जीबी स्टोरेज वैरिएंट

128जीबी स्टोरेज वैरिएंट

सैमसंग गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस दोनों ही स्मार्टफोन 64जीबी इनेतेर्नल स्टोरेज के साथ आते हैं। इन फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यदि दोनों फोन की अनुमानन कीमत को ध्यान में रखें जो कि 56-62 हजार (गैलेक्सी एस8) व 63-70 हजार (गैलेक्सी एस8 प्लस) तक हो सकती है, तो इन दोनों फोन का एक और 128जीबी स्टोरेज वैरिएंट होना चाहिए।

डिस्प्ले प्रोटेक्शन?

डिस्प्ले प्रोटेक्शन?

सैमसंग गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस में क्वाड एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जो कि शानदार है। लेकिन यदि बात करें प्रोटेक्शन कि तो इस बात का कोई जिक्र नहीं है कि यह फोन गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आएंगे। यदि ऐसा नहीं है तो आपके एचडी स्क्रीन जरा संभाल के रखें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reasons Why you shouldn't buy samsung galaxy s8, launching on 19th April in India. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X