Huawei Mate 20 Pro का रेड कलर वेरिएंट इस दिन होगा लॉन्च
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे अपने शानदार स्मार्टफोन्स के लिए जाना जाता है। कंपनी ने साल 2018 में भी अपने कई फोन को बाजार में उतारा। उसी तरह कंपनी ने साल 2018 अक्टूबर में अपना Mate 20 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया था। बता दें, अब कंपनी इस स्मार्टफोन का रेड कलर वेरियंट चीन में 10 जनवरी को लॉन्च करने जा रही है। वहीं, कंपनी ने घोषणा करके बताया कि उन्होंने Mate 20 सीरीज के लगभग 50 लाख यूनिट्स को बेचा है।

Mate 20 Pro स्मार्टफोन
हुवावे ने जब Mate 20 Pro स्मार्टफोन को बाजार में उतारा था तब कंपनी ने चीन में इस स्मार्टफोन को पांच कलर ऑप्शन में पेश किया था। जिनमें Bright Black, Sapphire Blue, Cherry Pink, Emerald Green और Aurora कलर शामिल हैं। अब कंपनी फोन को रेड कलर वेरियंट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। भारत में इस स्मार्टफोन को अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत 69,990 रुपये है। वहीं कंपनी इसे कई बड़े शहरों में क्रोमा स्टोर के जरिए ऑफलाइन भी बेच रही है।
Huawei Mate 20 Pro स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 6.39-inch की OLED panel के साथ पेश किया था। जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। वहीं, फोन में 7nm octa-core Kirin 980 chipset के साथ डेडिकेटिड न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPU) दी गई है। बता दें, स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9.0 पाई बेस्ड EMUI 9.0 पर चलता है। स्टोरेज की बात की जाए तो फोन 6GB/8GB of RAM और 128GB/256GB इंटरनल स्टोरेज ऑपशन के साथ आता है।
Mate 20 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका पहला सेंसर 40मेगापिक्सल और दूसरा सेंसर 20मेगापिक्सल तो वहींतीसरा सेंसर 8मेगापिक्सल का दिया गया है। फीचर्स की बात की जाए तो फोन LED फ्लैश, सुपर एचडीआर और AI बेस्ड फीचर के साथ आते हैं। स्मार्टफोन 4,200mAh की बैटरी के साथ आता है जो 40W सुपरचार्ज सपोर्ट करता है।


Click it and Unblock the Notifications








