धमाका करने आया Red Magic 11 Pro, धमाकेदार गेमिंग फीचर्स और परफॉर्मेंस का पावरहाउस
ZTE के सब-ब्रांड Nubia ने अपने गेमिंग स्मार्टफोन Red Magic 11 Pro को चीन के बाहर ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन नए Snapdragon Elite Gen 5 प्रोसेसर, 24GB तक RAM और 1TB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। कंपनी ने इस मॉडल को खास तौर पर गेमिंग यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है।

कीमत और उपलब्धता
Red Magic 11 Pro की शुरुआती कीमत अमेरिका में $699 (लगभग ₹62,000) रखी गई है। इसका 16GB + 512GB वेरिएंट $799 (लगभग ₹70,000) और टॉप मॉडल 24GB + 1TB वेरिएंट $999 (लगभग ₹88,000) में उपलब्ध होगा।
फोन तीन कलर ऑप्शन में मिलेगा- Matte Black Cryo, Transparent Silver Subzero और Transparent Black Nightfreeze। यह स्मार्टफोन 19 नवंबर से अमेरिका में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यूरोपीय बाजार में इसकी कीमत EUR699 (लगभग ₹71,000) और ब्रिटेन में GBP629 (लगभग ₹73,000) रखी गई है।
स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Red Magic 11 Pro में 6.85-इंच की BOE X10 फुल-HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट है, जिसके साथ 24GB LPDDR5T RAM और 1TB तक UFS 4.1 Pro स्टोरेज मिलती है।
कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP OmniVision OV50E40 प्राइमरी सेंसर, 50MP OV50D40 लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर शामिल है। फ्रंट में 16MP का अंडर-डिस्प्ले कैमरा दिया गया है।
गेमिंग परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाने के लिए फोन में AquaCore Cooling System लगाया गया है, जिसमें 3D वेपर चैंबर, कॉपर फॉयल, हाई-कंडक्टिव ग्रेफीन और 24,000 RPM टर्बो फैन शामिल है। फोन में शोल्डर ट्रिगर बटन, X-axis लीनियर मोटर और 520Hz टच सैंपलिंग रेट भी दिया गया है।
इसमें 7,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड और 80W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। चीनी वेरिएंट में यह बैटरी 8,000mAh की है और 120W चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन IPX8 रेटिंग के साथ वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट भी है।


Click it and Unblock the Notifications








