Red Magic 9 Pro Plus स्मार्टफोन 165W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च, जानिए कीमत
Red Magic 9 Pro series Launched: Red Magic ने चीनी मार्केट में अपने गेमिंग स्मार्टफोन सीरीज Red Magic 9 Pro को लॉन्च कर दिया है। जिसके तहत कंपनी ने Red Magic 9 Pro और Red Magic 9 Pro+ स्मार्टफोन को पेश किया है। रेड मैजिक 9 प्रो और रेड मैजिक 9 प्रो प्लस को स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर और 960 हर्ट्ज तक टच सैंपलिंग रेट के साथ लाया गया है। तो आइए आपको रेड मैजिक 9 प्रो और मैजिक 9 प्रो प्लस की कीमत से लेकर खासियत तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
RedMagic 9 Pro सीरीज की कीमत
रेड मैजिक 9 प्रो के डार्क नाइट 8GB रैम + 256GB वेरियंट की कीमत 4399 युआन (लगभग 52,200 रुपये) है। 12GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 4799 युआन (लगभग 57,000 रुपये) और 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 5199 युआन (लगभग 61,700 रुपये) तय हुआ है।
रेड मैजिक 9 प्रो के Deuterium Front Transparent डार्क नाईट और सिल्वर विंग 12GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 4999 युआन (लगभग 59,300 रुपये) है। वहीं 12GB रैम + 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 5,399 युआन (लगभग 64,100 रुपये) है।
रेड मैजिक 9 प्रो प्लस डार्क नाइट के16GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 5,499 युआन (लगभग 65,300 रुपये) है। 16GB रैम + 512 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 5,799 युआन (लगभग 68,900 रुपये) औक 24 GB रैम + 1TB स्टोरेज की कीमत 6,999 युआन (लगभग 83,200 रुपये) है।
रेड मैजिक 9 प्रो प्लस Deuterium Front Transparent डार्क नाइट और सिल्वर विंग के 16GB+256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 5,699 युआन (लगभग 67,700 रुपये) है। जबकि 16GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 5,999 युआन (लगभग 70,500 रुपये) है। आपको बता दें, इन दोनों फोन्स की चीन में बिक्री 28 नवंबर से शुरू कर दी जाएगी।
RedMagic 9 Pro सीरीज स्पेसिफिकेशन्स
रेडमौजिक 9 प्रो और 9 प्रो प्लस में 6.8 इंच फुलएचडी+ OLED डिस्प्ले दी गई है। जिसमें 120 हर्ट्ज़ का रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। इन फोन्स की डिस्प्ले 960 हर्ट्ज़ तक टच सैंपलिंग रेट ऑफर करेगी। कंपनी ने अपने इस डिवाइस को ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 4nm के साथ पेश किया है। जिसमें ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 750 GPU शामिल किया गया है।

इन दोनों फोन्स में 8GB, 12GB, 16GB और 24GB रैम ऑप्शन के साथ 256GB, 512GB और 1TB इनबिल्ट स्टोरेज भी मिल रहा है। इस सीरीज के दोनों फोन्स को ऐंड्रॉयड 14 बेस्ड Redmagic OS 9.0 के साथ उपलब्ध कराया गया है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 50 मेगापिक्सल 120-डिग्री अल्ट्रावाइड लेंस मिल रहा है। इसके साथ ही इसमें 16 मेगापिक्सल अंडर-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा दिया गया है। रेडमैजिक 9 प्रो को पावर देने के लिए इसमें 6500mAh की बैटरी दी गई है , जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। वहीं 9 प्रो प्लस में 165W फास्ट चार्जिंग के साथ 5500mAh की बैटरी मिल रही है।
सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। वहीं कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 3.5 एमएम ऑडियो जैक, 5G, डुअल 4G VoLTE, यूएसबी टाइप-सी , NFC , वाई-फाई 6E 802.11एएक्स, ब्लूटूथ 5.4 और जीपीएस जैसे फीचर्स मिलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








