Red Magic 9 Pro सीरीज कल होगा लॉन्च, 24GB रैम के साथ मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स, जानें कीमत
Red Magic 9 Pro Launch: रेड मैजिक 9 प्रो सीरीज की कल यानि कि, 23 नवंबर को चीन में एंट्री होने जा रही है। जिसे रेड मैजिक 8 प्रो लाइनअप के सक्सेसर सीरीज के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। रेड मैजिक 8 प्रो को कंपनी ने इस साल की शुरूआत जनवरी में ही लॉन्च किया था। जिसमें 6.8-इंच फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले के साथ स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है। इस अपकमिंग सीरीज को AnTuTu पर सपॉट किया गया है। जिससे इसके डिजाइन का खुलासा हुआ है। तो आइए आपको इस आगामी सीरीज की डिटेल आगे बताते हैं।
AnTuTu पर आया नजर
आपको बता दें, इस अपकमिंग फोन को AnTuTu ने NX769J मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया है, जिसे 2,290,773 AnTuTu स्कोर मिले हैं। इस फोन के CPU स्कोर 516,397, GPU स्कोर 904,492 और MIM स्कोर 457,734 है।
Red Magic 9 Pro के फीचर्स
Red Magic 9 Pro कंपनी का फ्लैगशिप फोन है। जिसे कई दमदार फीचर्स के साथ लाया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को 24GB रैम के साथ 1TB इनबिल्ट स्टोरेज दे सकती है। इसके अलावा रेड मैजिक 9 प्रो में यूजर्स को BOE Q9+ डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। जिसका टच सैंपलिंग 2000Hz, पीक ब्राइटनेस 1,600nits और 2,160Hz की PWM डिमिंग दर मिल सकती है। इसके साथ ही रेड मैजिक 9 प्रो स्मार्टफोन को एंड्रॉइड 14-बेस्ड रेडमैजिक ओएस 9.0 के साथ पेश किया जा सकता है।
अन्य रिपोर्ट्स की मानें तो रेड मैजिक 9 प्रो सीरीज को एक्स ग्रेविटी प्लेटफॉर्म 2.0 में नए वन-क्लिक हैंडहेल्ड मोड और सुपर क्लासिक मोड के साथ एक एडवांस कंसोल भी दिया जा सकता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इससे साथ यूजर्स को 165W वायर्ड 'मैजिक फ्लैश चार्जिंग' सपोर्ट दिया जाएगा, जो इस डिवाइस को मात्र 16 मिनट में शून्य से 100 परसेंट तक चार्ज कर देगा।

Red Magic 8S Pro स्पेसिफिकेशन्स
रेड मैजिक 8एस प्रो में 6.8 इंच AMOLED स्क्रीन दिया गया है। इसकी स्क्रीन 1300 निट्स की ब्राइटनेस और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। अपने इस डिवाइस को कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया था। जो 3.36 गीगाहर्ट्ज़ के साथ आता है। इसमें 12जीबी और 16जीबी रैम ऑप्शन मिल रहे हैं। जो 256जीबी और 512 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन के साथ आ रहा है। इसे पावर देने के लिए इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications








