Reddit यूजर को मिला iPhone 16 पर पूरे 62,930 रुपये का डिस्काउंट, यहां जाने कैसे
एक Reddit यूजर iPhone 16 के 256GB वेरिएंट को मात्र 26,970 रुपये की कीमत में खरीदने के लिए इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। 9 सितंबर 2024 को Apple कंपनी ने 89,900 रुपये की कीमत पर इस वेरिएंट को लॉन्च किया था। न्यूली लॉन्च iPhone फोन पर इतनी बड़ी छूट पाना किसी सपने से कम नहीं हो सकता है।
CreditCardsIndia नाम के Reddit अकाउंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने iPhone 16 की खरीद का फाइनल बिल शेयर किया है। इस बिल में स्मार्टफोन की रिटेल वैल्यू दिखाई गई है और फिर छूट के बाद वाली कीमत भी दिखाई गई है, जिसे जानकर आपको काफी हैरानी होगी। इस यूजर ने लेटेस्ट iPhone पर पूरे 62,930 रुपये की छूट प्राप्त की है। इस यूजर ने इतनी बड़ी छूट कैसे प्राप्त की, चलिए इसके बारे में जानते हैं।

कैसे मिला इतना बड़ा डिस्काउंट
Reddit यूजर ने एक ट्रिक का यूज करके iPhone 16 खरीदा, जिसमें HDFC Infinia क्रेडिट कार्ड से रिवॉर्ड प्वॉइंट रिडीम करना शामिल है। यूजर 62,930 रुपये के रिवॉर्ड प्वॉइंट का इस्तेमाल करके फोन की कीमत को कम करने में सफल रहा, जिसके बाद उसे भुगतान करने के लिए मात्र 26,970 रुपये ही देने पड़े और इस कीमत को भी यूजर ने HDFC क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर चुकाया।
अब आप सोच रहे होंगे कि ये तो कितना आसान है। बता दें कि यह सुनने में जितना ज्यादा आसान लग रहा है, उतना है नहीं। जी हां, 62,930 रुपये के रिवॉर्ड्स पाने के लिए आपको बड़ी खरीददारी करनी होती है और साथ ही बड़ी रकम का भुगतान भी करना होता है।
ऐसा जरूरी भी नहीं है कि हर कार्ड आपको रिवॉर्ड दे। इसलिए अगर आप भी यह डील पाने की सोच रहे हैं, तो आप यह सुनिश्चित करें कि आपके पास HDFC Infinia क्रेडिट कार्ड अवश्य हो।
iPhone 16 के स्पेसिफिकेशंस
iPhone 16 में कंपनी ने 6.1 इंच का ओलेड पैनल दिया है, जिसमें डॉल्बी विजन, HDR10 शामिल है और इसकी पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स है। ये फोन A18 चिसपेट द्वारा पावर्ड है, जिसे 8GB रैम और 512GB तक के स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
फोटोग्राफी के एक्सपीरियंस को शानदार बनाने के लिए इसमें 48MP का मेन कैमरा दिया गया है और ऑटोफोकस के सपोर्ट के साथ 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 12MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। बात करें इसकी बैटरी लाइफ की तो इसमें 3561mAh की बैटरी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








