अपनी यूनीक डिज़ाइन की वजह से पॉपुलर हैं ये स्मार्टफोन
स्मार्टफोन लेने से पहले हमारे दिमाग में कई सवाल उठते है, जैसे कौन सा ब्रांड लेना सही होगा, रैम कितनी होनी चाहिए, इंटरनल मैमोरी कितनी हो, खैर इनके जवाब तो इंटरनेट पर थोड़ी मशक्कत करने के बाद मिल जाएंगे। लेकिन अगर आप ऐसे स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं जो दूसरों के फोन से थोड़ा हट के लगे और जब भी फोन पॉकेट से बाहर निकाल तो लोग एक बार पलट कर देखें, ये 4 फोन आपके लिए ही बनाए गए हैं।

1. मोटोरोला रेज़र 40
मोटोरोला का ये फोल्डेबल स्मार्टफोन देखकर आपको पुराने रेज़र फ्लिप फोन की याद आ जाएगी। इसमें 6.9 इंच का फोल्डेबल प्राइमरी डिस्प्ले दिया गया है और 3.6 इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले मिलता है जो आपको कॉम्पैक्ट डिज़ाइन के साथ बड़ी स्क्रीन का एक्सपीरियंस देता है। इसमें मिलता है स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट, 8 जीबी रैम और लेटेस्ट कैमरा सेटअप जो इस फोन को पॉवरफुल बनाता है। इसकी स्टाइलिस और अनोखी डिज़ाइन इसे दूसरे फोन के मुकाबले देखने में अलग बनाती है।
कीमत: 44,999 रु
2. टेक्नो फैंटम वी फोल्ड 5जी
टेक्नो का यह पहला 5 जी फोल्डेबल स्मार्टफोन है जिसमें शानदार फीचर्स दिए गए हैं। फैंटम वी फोल्ड में 12जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी गई है। लेकिन इसकी सबसे बड़ी खूबी है इसकी दमदार बैटरी और ट्रिपल लेंस सेंसर कैमरा सेटअप। साथ में 5000mAh की बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है जो इसे इस सेगमेंट का फुल साइज फोल्ड स्मार्टफोन बनाती है।
कीमत: 69,999 रु
3. सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 5
सैमसंग के इस नए फ्लैगशिप फोल्डेबल फोन में सभी प्रीमियम फीचर्स दिए गए है। 12 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज और सैमसंग का कस्टम एक्सनॉस एआई चिप दिया गया है। क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेनरेशन प्रोसेसर और कैमरे सेटअप की बात करें इसमें 50MP + 12MP + 10MP का ट्रिपल कैमरा दिया गया है, वहीं 10 मेगापिक्सल का सेल्फी यानी फ्रंट कैमरा मिलता है।
कीमत: 1,64,999 रु
4. सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप5 5जी
सैमसंग का यह कॉम्पैक्ट फ्लिप फोन फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन के साथ आता है। 8 जीबी रैम, 512जीबी स्टोरेज और स्नैपड्रैगन 8 जेन प्रोसेसर इसे एक पॉवरफुल डिवाइस बनाते हैं। इसमें डुअल कैमरा सेटअप और इसकी गैलक्सी डिज़ाइन इसे दूसरे स्मार्टफोन से अलग बनाती है। कॉम्पैक्ट बॉडी और पावरफुल हार्डवेयर इसे एक कंप्लीट स्मार्टफोन बनाता है।
कीमत : 1,09,999 रु
ये सभी अनोखे डिज़ाइन वाले स्मार्टफोन भारत में ऑनलाइन उपलब्ध हैं। अगर आप फोल्डेबल स्क्रीन या कॉम्पैक्ट फ्लिप फोन की तलाश में हैं तो इनमें से कोई भी एक मॉडल चुन सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








