Home
Mobile

6000mAh बैटरी वाला RedMagic 10 Air लॉन्च; कीमत से लेकर फीचर तक जानें सारी डिटेल्स

RedMagic 10 Air Launched: Nubia ने RedMagic 10 Air को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह सबसे पतला गेमिंग फोन है, जिसमें कई खास फीचर्स दिए गए है। डिवाइस में आपको बड़ी बैटरी, फ्लैगशिप चिपसेट, कैपेसिटिव बटन और कूलिंग सिस्टम जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।

RedMagic 10 Air का ग्लोबल वर्जन में कोई बदलाव नहीं किए गए है। ये बिल्कुल चीन के वर्जन की तरह ही है। यहां हम RedMagic 10 Air के फीचर्स, प्राइस और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानेंगे। आइए इसके बारे में जानते हैं।

 RedMagic 10 Air लॉन्च; चेक फीचर्स और अपडेट

RedMagic 10 Air की कीमत

RedMagic 10 Air को ट्विलाइट, हेलस्टोन और फ्लेयर कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इस डिवाइस को 7 मई से खरीदा जा सकता है।
कीमत की बात करें तो इस फोन 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 549 डॉलर यानी लगभग 46,866 रुपये तय की गई है।
वहीं इसके 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 699 डॉलर यानी लगभग 59,673 रुपये होगी।

RedMagic 10 Air की खासियत

डिस्प्ले: RedMagic 10 Air में 6.8-इंच AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसमें FHD+ रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,600 निट्स पीक ब्राइटनेस और एक फिंगरप्रिंट स्कैनर है।

डिजाइन: फोन में एविएशन एल्युमीनियम मिडिल फ्रेम और डबल-साइडेड ग्लास है। इसका डायमेंशन 7.85mm और वजन 205 ग्राम है। इसमें अलग-अलग कार्यों के लिए साइड-माउंटेड कस्टमाइजेबल मैजिक की भी दिया गया है। डिवाइस में कैपेसिटिव साइड बटन भी हैं।

प्रोसेसर: RedMagic 10 Air में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर , जिसे R3 सेल्फ-डेवलप्ड चिप के साथ जोड़ा गया है। यह गेमिंग परफॉरमेंस को बेहतर बनाने में मदद करता है। डिवाइस में गर्मी को दूर करने के लिए 9-लेयर ICE-X कूलिंग सिस्टम दिया गया है।

रैम और स्टोरेज: स्टोरेज की बात करें तो डिवाइस में 16GB LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज है।

कैमरा: RedMagic 10 Air में पीछे की तरफ 50MP का मेन कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस है। आगे की तरफ, फोन में 16MP का अंडर-डिस्प्ले सेल्फी स्नैपर है।

बैटरी: इस स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी यूनिट है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

अन्य फीचर्स: स्मार्टफोन RedMagic 10.0 OS के साथ सर्किल टू सर्च, जेमिनी लाइव जैसी सुविधाएं देता है। इसमें DTS-X-प्रमाणित डुअल स्पीकर और बैक पैनल पर RGB LED लाइट भी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
RedMagic 10 Air launched global market 6000mah battery price features specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X