Redmi 11 Prime 5G अमेजन से 11,749 रुपये में लाएं घर, क्या इसे खरीदना होगा फायदे का सौदा, जानें
अगर आप भी कम कीमत में दमदार फीचर वाला स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर Redmi 11 Prime 5G को बेहद कम कीमत में खरीदा जा सकता है। इस फोन को कंपनी ने पिछले साल सितंबर में 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी के साथ मिड-रेंज में भारत में लॉन्च किया था। जिसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 700 SoC, 6.58 इंच FHD+ डिस्प्ले, MIUI 13 OS और 50MP कैमरा सेंसर दिया गया है। आईए आपको आगे बताते हैं कि, इस फोन को खरीदना आपके लिए फायदे का सौदा होगा या नहीं।
Redmi 11 Prime 5G की ऑफर कीमत
Redmi 11 Prime 5जी का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल अमेजन पर 12,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। जिस पर SBI यूजर्स को 1250 रुपये की अतिरिक्त छूट दी जा रही है। जिसके बाद इस फोन की कीमत 11,749 रुपये तक हो जाती है। आपको बता दें, यह डिस्काउंट केवल EMI लेन-देन पर ही मिलेगा।

Redmi 11 Prime 5G के स्पेक्स
Redmi 11 Prime 5G में यूजर्स को 6.58 इंच फुल-HD+ LCD डिस्प्ले मिल रहा है। जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह फोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास लेयर के साथ आ रहा है। प्रोसेसर की बात करें तो रेडमी का यह फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 700 SoC से लैस है। ग्राफिक्स के लिए इसे माली-जी57 एमसी2 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है। इसके साथ इसमें 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें यूजर्स को 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ कैमरा मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कंपनी अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए Redmi 11 Prime में 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी है। इस हैंडसेट को पानी और धूल प्रतिरोध के लिए IP52 रेटिंग मिला है।


Click it and Unblock the Notifications








