Redmi 11 Prime 5G की कीमत में हुई भारी कटौती, कम पैसे में खरीदें बेस्ट फोन

इस साल सितंबर में लॉन्च हुए, बजट के अनुकूल हैंडसेट Redmi 11 Prime 5G को भारत में कीमत में कटौती मिली है। स्मार्टफोन को 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। टेक दिग्गज ने इसकी कीमतों में 1,000 रुपये की कटौती की है। स्मार्टफोन के मेन अट्रैक्शन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 चिपसेट और 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप शामिल है।
Redmi 11 Prime 5G नई कीमत और ऑफ़र
Redmi 11 Prime 5G दो वैरिएंट में आता है, इसकी 4GB RAM + 64GB वैरिएंट जिसकी कीमत अब 12,999 रुपये है, जबकि 6GB RAM + 128GB वैरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। Redmi 11 Prime 5G मीडो ग्रीन, क्रोम सिल्वर और थंडर ब्लैक कलर वेरिएंट में आता है।
नई कीमत अब Amazon.in वेबसाइट और mi.com पर दिखाई दे रही है। अमेज़न पर आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के क्रेडिट कार्ड पर खरीदार 1,000 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं।
Redmi 11 Prime 5G स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Redmi 11 Prime 5G में 6.58-इंच FHD + डिस्प्ले है जो 90Hz तक रिफ्रेश रेट, 2408 x 1080 पिक्सेल का रिज़ॉल्यूशन और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 सिक्योरि प्रोवाइट करता है।

यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 सिस्टम-ऑन-चिप (SoC) और ARM Mali-G57 MC2 GPU पर बेस्ड है जो 6GB तक LPDDR4X रैम और 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज के साथ है। 512GB तक के माइक्रोएसडी कार्ड का यूज करके इस स्टोरेज स्पेस को और बढ़ाया जा सकता है। यह Android 12-आधारित MIUI 13 चलाता है।
Redmi 11 Prime 5G में एक डुअल रियर कैमरा
कैमरे के मोर्चे पर, Redmi 11 Prime 5G एक डुअल रियर कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करता है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर है। आगे की तरफ इसमें 8MP का सेल्फी कैमरा है। फोन में 18W फास्ट चार्जिंग तकनीक के सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
एडिशनल फीचर्स में डुअल सिम सपोर्ट, डुअल 5G सिम स्टैंडबाय सपोर्ट, एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक, हाई-रेस ऑडियो और एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं। Redmi 11 Prime को 4G वैरिएंट में भी लॉन्च किया गया था, जिसे 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। Redmi 5 जनवरी को भारत में Redmi Note 12 Pro सीरीज लॉन्च करने के लिए तैयार में है।


Click it and Unblock the Notifications








