Home
Mobile

Redmi 12 5G, 12 4G स्मार्टफोन्स की कीमत और डिजाइन का खुलासा, 50 MP कैमरे के साथ होगी एंट्री

स्मार्टफोन ब्रांड Redmi जल्द ही अपना नया हैंडसेट Redmi 12 4G को भारतीय बाजार में पेश करने को तैयार है। जिसकी कंपनी ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। यह फोन अगले महीने 1 अगस्त को दस्तक देने वाला है। इससे पहले ही इस अपकमिंग फोन की कीमत का खुलासा टिप्सटर अभिषेक यादव ने कर दिया है। इसी के साथ Redmi 12 5G की भी कीमत और वेरिएंट के राज खुल गए हैं। हालांकि कंपनी ने अभी तक Redmi 12 5G को लॉन्च करने की कोई जानकारी शेयर नहीं की है। तो आईए आपको आगे रेडमी के इन फोन्स की लीक डिटेल्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Redmi 12 4G , 12 5G की लीक कीमत

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार Redmi 12 4G स्मार्टफोन को 4GB RAM + 128 GB और 6GB RAM + 128GB दो स्टोरेज वेरिएंट में लाया जाएगा। कंपनी अपने इस डिवाइस को 9,999 रुपये की शुरूआती कीमत के साथ पेश करेगी।

वहीं Redmi 12 5G को 6GB RAM + 128GB वेरिएंट, 8GB RAM + 256GB दो स्टोरेज वेरिएंट में लाया जाएगा। Redmi 12 5G को कंपनी 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ भारतीय बाजार में पेश कर सकती है।

Redmi 12 4G , 12 5G के स्पेसिफिकेशंस

रेडमी ने अपने इस अपकमिंग फोन को वॉट ड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ टीज किया है। जिससे इसके डिजाइन और कलर ऑप्शन का खुलासा हो गया है। इसे Jade Black, Moonstone Silver और Pastel Blue तीन कलर ऑप्शन के साथ लाया जा रहा है। जिसमें फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें LED फ्लैश के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा कंपनी ने इस बात का भी खुलासा कर दिया है कि इस फोन को 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसे पावर देने कि लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी जा रही है। आपको बता दें, ​​Redmi 12 4G को थाईलैंड में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। जिससे इसके स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो चुका है।

Redmi 12 5G, 12 4G स्मार्टफोन्स की कीमत और डिजाइन का खुलासा

वहीं Redmi 12 5G की बात करें तो यह चीन में लॉन्च किए गए Redmi Note 12R का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। कंपनी अपने दोनों स्मार्टफोन में 6.79 इंच की IPS LCD 90Hz डिस्प्ले दे रही है, जो रेजोल्यूशन FHD+ और आस्पेक्ट रेशियो 20.5:9 के सात आएगा। Redmi 12 5G में Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर शामिल किया गया है। इसमें कंपनी ने 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा दिया है। इसके साथ ही इसमें 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो यह दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 पर बेस्ड MIUI 14 UI पर काम करेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi has teased its upcoming phone Redmi 12 with water drop notch display. Due to which its design and color option have been revealed. It is being brought with three color options Jade Black, Moonstone Silver and Pastel Blue.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X