Home
Mobile

Redmi 12 5G की भारत सेल शुरू, बंपर छूट के साथ खरीदें फोन, यहां देखें आफर डिटेल्स

Redmi 12 5G: अगर आपको भी Xiaomi के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन का इंतजार है, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। Redmi 12 5G स्मार्टफोन की आज से भारत में सेल शुरू हो गई है। जिसे आप ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon से डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। रेडमी के इस नए 5G फोन को Qualcomm के Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर से लैस किया गया है। तो आइए आपको Redmi 12 5G की कीमत, इस पर मिल रहे छूट और इसकी खासियत से रूबरू करवाते हैं।

Redmi 12 5G कीमत और ऑफर

Redmi 12 5G स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट यानि कि, 4GB रैम और 128GB स्टोरेज को कंपनी ने 11,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। वहीं इसके दूसरे वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 13,499 रुपये, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के की कीमत 15,499 रुपये तय किया गया है। जिसे आप Redmi 12 5G की सेल के तहत इसके 128GB वेरिएंट को 1000 की छूट के साथ अमेजन से खरीद सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करनी होगी। इसके अलावा 256GB वेरिएंट पर भी ग्राहकों को 1000 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट मिलेगा।

Redmi 12 5G की भारत सेल शुरू, बंपर छूट के साथ खरीदें फोन, जानें ऑफर

Redmi 12 5G की खूबियां

रेडमी के इस लेटेस्ट फोन को 6.79 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ लाया गया है। जिसका रिज्योलूशन Full HD+ (2460 x 1080 Pixel), रिफ्रेश रेट 90Hz और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। इसके प्रोटेक्शन के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 3 को शामिल किया गया है। वहीं प्रोसेसर की बात करें तो आपको इसमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट मिल रहा है। इसके अलाा ग्राफिक्स के लिए Adreno 613 GPU दिया गया है। जो 128GB / 256GB UFS 2.2 स्टोरेज ऑप्शन के साथ आएगा। रैम की बात की जाए तो इसमें यूजर को 4GB / 6GB / 8GB LPDDR4X रैम ऑप्शन मिलेंगे। यह स्मार्टफोन Android 13 पर आधारित शाओमी के कस्टम यूजर इंटरफेस MIUI 14 पर काम करेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi 12 5G has been brought with a 6.79-inch LCD display. Whose resolution is Full HD + (2460 x 1080 Pixel), refresh rate 90Hz and touch sampling rate 240Hz. Corning Gorilla Glass 3 has been included in it for its protection.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X