Redmi 12 5G की Snapdragon 4 Gen 2 के साथ भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत और फीचर
Redmi 12 5G Launched in India: आखिरकार सभी के इंतजार को खत्म करते हुए स्मार्टफोन ब्रांड Xiaomi ने आज भारत में अपना नया हैंडसेट Redmi 12 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कम रेंज में कई तगड़े फीचर्स और 5G कनेक्टिविटी के साथ लाया गया है। जो इसे खास बनाता है। Redmi 12 5G Snapdragon 4 Gen से लैस है। यह फोन उन लोगों की खास पसंद बनेगी जो कम बजट में 5जी स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। तो आइए आपको आगे इस फोन की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले फीचर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Redmi 12 5G की कीमत
Redmi 12 5G को जेड ब्लैक और पेस्टल ब्लू दो कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। Redmi 12 5G को कंपनी ने तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। इसके बेस वेरिएंट 4GB+128GB की कीमत 10,999 रुपये, 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये और टॉप वेरिएंट 8GB+256GB स्टोरेज की कीमत 14,499 रुपये है।

4 अगस्त को होगी पहली सेल
Redmi 12 5G की पहली सेल 4 अगस्त से शुरू होगी। फोन की खरीदारी ICICI बैंक कार्ड से करने पर 1000 रुपये के डिस्काउंट का दिया जाएगा। ग्राहक नए फोन की खरीदारी एमआई की ऑफिशियल वेबसाइट और अमेजन से कर सकेंगे।
Redmi 12 5G के फीचर्स
Redmi 12 5G को 6.71-इंच का FHD+ डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। जो 90Hz रिफ्रेश रेट, 550 निट्स ब्राइटनेस और 91 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो के साथ आ रहा है। यह डिवाइस Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर से लैस है। जिसमें 8GB तक रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। आपको बता दें, इस लेटेस्ट फोन में 8GB वर्चुअल रैम बढ़ाने का भी ऑप्शन मिल रहा है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह 5G हैंडसेट एंड्राइड 13 पर काम करेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा , 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा शामिल किया है।
Redmi 12 5G को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh बैटरी दी गई है, जो 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ रहा है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.1, वाईफाई 5, डुअल सिम 5G, फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहे हैं। यह फोन IP53 रेटिंग के साथ आएगा।


Click it and Unblock the Notifications








