Home
Mobile

Redmi 12 5G कम कीमत में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ 1 अगस्त को भारत में होगा लॉन्च

Redmi 12 5G Launch Date: स्मार्टफोन ब्रांड Xiaomi जल्द ही अपना नया हैंडसेट Redmi 12 5G को लॉन्च करने वाली है। जो कम दाम में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 8GB रैम से लैस होगा। हालांकि कंपनी ने अभी तक अपने अपकमिंग फोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। लेकिन लॉन्च से पहले ही इस फोन को GeekBench पर देखा गया है। गीकबेंच पर लिस्टिंग से इसके जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। तो आइए आगे इस फोन की कीमत से लेकर इसकी खूबियों तक से आपको रूबरू करवाते हैं।

Redmi 12 5G का भारतीय वेरियंट गीकबेंच स्पॉट हुआ

Redmi 12 5G गीकबेंच पर मॉडल नंबर 23076RN4BI के साथ स्पॉट हुआ है। Redmi 12 मॉडल को सिंगल कोर पर्फॉरमेंस टेस्ट में 916 अंक और मल्टी कोर स्कोर 2,106 मिले हैं। गीकबेंच पर लिस्टिंग से इसके खास स्पेक्स का भी खुलासा हो चुका है। जिसके अनुसार इस फोन को स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 5G चिपसेट के साथ लाया जाएगा। यह स्मार्टफोन 8GB रैम से लैस होगा। जो Android13 पर चलेगा।

Redmi 12 5G कम कीमत में 50MP कैमरा के साथ 1 अगस्त को होगा लॉन्च

Redmi 12 5G की स्पेसिफिकेशन

Redmi 12 5G में 6.79 इंच का एक बड़ा फुल HD +IPS LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। अब तक सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में फ्लैट साइड् देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा इसमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट को शामिल किया जा सकता है। जिससे यूजर्स को शानदार परफॉरमेंस मिल सकें। वहीं गेमर्स को ध्यान में रखते हुए कंपनी इसमें बेहतरीन ग्राफिक्स के लिए Adreno GPU का सपोर्ट दे सकती है। वहीं स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज का सपोर्ट दिया जा सकता है। जिसे कार्ड की मदद से और भी ज्यादा बढ़ाया जा सकेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा का सेटअप मिल सकता है। जो 50मेगापिक्सल मेन कैमरा और 2मेगापिकिसल सेकेंडरी कैमरा से लैस होगा। इसके साथ ही इसमें 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी शामिल किया जा सकता है। इसे पावर देनो ते लिए कंपनी इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की एक बड़ी बैटरी दे सकती है।

कीमत की बात करें तो इस अपकमिंग फोन की कीमत को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि इसे बजट फोन के तौर पर ही पेश किया जा सकता है। लेकिन इसकी कीमत के लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi 12 5G has been spotted on Geekbench with model number 23076RN4BI. The Redmi 12 model got 916 points in the single core performance test and 2,106 in the multi-core score.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X