50MP कैमरा, 16GB रैम और 18W फास्ट चार्जिंग के साथ Redmi 12 लॉन्च , यहां जानें कीमत
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Redmi ने अपने नए Redmi 12 बजट फोन को 16 जीबी रैम और 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने इस नए फोन को तीन रैम ऑप्शन के साथ पेश किया है। यह हैंडसेट काफी किफायती दाम में होने के बावजूद भी इसमें यूजर्स को कई दमदार फीचर्स मिल रहे हैं। इतना ही नहीं फोटोग्राफी लवर्स को भी देखते हुए इसमें तगड़ा कैमरा सेटअप दिया गया है। तो आइए आगे इस फोन की कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन तक की जानकारी विस्तार से जानते हैं।
Redmi 12 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन
Redmi 12 स्मार्टफोन में यूजर्स को 6.79 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिल रहा है। जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। कंपनी ने अपने इस डिवाइस में MediaTek Helio G88 प्रोसेसर दिया है। यह लेटेस्ट फोन डुअल सिम स्लॉट और एंड्रॉयड 13 आधारित MIUI 14 के साथ आ रहा है। इस हैंडसेट में SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेट वाला पैनल NTSC कलर गैमट का 70 प्रतिशत कवरेज और 550 मिट्स की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। इसके अलावा आपको इस फोन में 8GB तक LPDDR4X रैम का सपोर्ट दिया गया है। जिसे यूजर्स अपनी आवश्यकता अनुसार 16 जीबी तक वर्चुअली बढ़ा सकते हैं।

Redmi ने अपने इस हैंडसेट में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दिया है। इस फोन की बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि, इसमें 37 घंटे तक का टॉक टाइम, 23 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम और एक बार चार्ज करने पर 26 घंटे तक का रीडिंग टाइम मिलेगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए आपको इसमें AI-सपोर्ट वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। जिसका प्राइमरी सेंसर 50 मेगापिक्सल का, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। फोन को डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP53 की रेटिंग दी गई है।
Redmi 12 की कीमत
आपको बता दें, फिलहाल इस फोन को थाईलैंड में उपलब्ध कराया गया है। जिसमें यूजर्स को पोलर, मिडनाइट ब्लैक और स्काई ब्लू तीन कलर ऑप्शन मिल रहा है। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत THB 5,299 यानि लगभग 12,500 रुपये तय किया गया है। वहीं 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है। आपको बता दें, भारत और अन्य मार्केट में Redmi 12 की उपलब्धता और कीमत को लेकर कोई जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








