Redmi 12 के नए कलर ऑप्शन का खुलासा, 50MP कैमरा और इन धांसू फीचर के साथ 1 अगस्त को होगा लॉन्च
Redmi 12 : स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी जल्द ही अपने नए हैंडसेट Redmi 12 को भारत में लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। हालांकि इस फोन के लॉन्चिंग से पहले ही इस फोन के नए कलर ऑप्शन का खुलासा कर दिया गया है। कंपनी अपने इस अपकमिंग फोन को बजट फोन में प्रीमियम लुक के साथ पेश करेगी। आपको बता दें, यह डिवाइस भारतीय बाजार से पहले ही ग्लोबल मार्केट में दस्तक दे चुकी है। जिससे इसके स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की भी जानकारी सामने आ चुकी है। तो आइए आपको आगे इस फोन के कलर, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Redmi 12 की संभावित कीमत
जैसा कि आपको उपर के आर्टिकल में बताया गया है कि, इस फोन की एंट्री पहले ही ग्लोबल बाजारों में हो चुका है। Redmi 12 को पिछले महीने यूरोप में मिडनाइट ब्लैक, पोलर सिल्वर और स्काई ब्लू शेड्स में पेश किया गया था। इस फोन के 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत EUR 199 यानि कि, लगभग 17,000 रुपये, थाईलैंड में इसके 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत THB 5,299 यानि कि, लगभग 12,500 रुपये तय किया गया है। जिसे देखते हुए भारत में इस स्मार्टफोन को यूरोप वाली कीमत में पेश किए जानें की उम्मीद है।

Redmi 12 के कलर ऑप्शन
रेडमी के इस हैंडसेट को शाइनी मूनस्टोन सिल्वर और जेड ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ भारतीय बाजारों में उतारा जाएगा। दोनों कलर को क्रिस्टल ग्लास फिनिश के साथ पेश किए जा सकता है।
Redmi 12 स्पेसिफिकेशन्स
Redmi 12 स्मार्टफोन को 6.79 इंच IPS LCD डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है। जिसकी स्क्रीन फुलएचडी+ रेजॉलूशन और 550 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करेगी। रिफ्रेश रेट की बात करें तो इस फोन में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट दी जा सकती है। इसमें मीडियाटेक हेलियो G88 प्रोसेसर को शामिल किया जा सकता है। स्टोरेज की बात करें तो 8 GB तक LPDDR4X रैम दिया जाएगा। जिसे 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही इस फोन में 256 GB तक eMMC 5.1 इनबिल्ट स्टोरेज मिल सकता है। सिक्यॉरिटी के लिए यूजर्स को फोन के साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है, जो पावर बटन में ही इंटिग्रेटेड होगा।
Redmi 12 में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल , अल्ट्रा-वाइड कैमरा 8 मेगापिक्सल और मैक्रो सेंसर 2 मेगापिक्सल का हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। अपने इस अपकमिंग फोन में पावर देने के लिए कंपनी इसमें 5,000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दे सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








