भारत में इस दिन लॉन्च होगा Redmi 12 Pro+ 5G, जानें क्या है इसके फीचर

Redmi Note 12 सीरीज भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Redmi Note 12 सीरीज की घोषणा कर दी है की यह स्मार्टफोन भारत में 5 जनवरी को लॉन्च होने वाला है। इस दिन Redmi Note 12 Pro Plus भारत में ऑफिसियल हो जाएगा। कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि वह अगले महीने भारत में और भी Redmi Note 12 मॉडल जारी करने वाले है।
इसके लॉन्च डेट के आलावा, Redmi के चीनी मॉडल की तरह Redmi Note 12 Pro Plus स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सेल प्राइमरी रियर कैमरा रहेगा। आपको बता दें कि Redmi Note 12 सीरीज चीन में पहले ही उपलब्ध है और पिछले कुछ महीनों से 200 मेगापिक्सेल प्राइमरी रियर कैमरा वाला मॉडल Note 12 Pro Plus बाजार में बिक रहा है।
जानें क्या है इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन
अब तक कंपनी ने इसके फीचर्स और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। पर यह अनुमान लगाया गया है की इसके स्पेसिफिकेशन भी चीनी मॉडल की तरह समान रहेंगे।
इसके स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Redmi Note 12 मॉडल 120Hz रिफ्रेश रेट और 6.67 इंच फुल HD OLED डिस्प्ले के साथ आता है। यह स्मार्टफोन MediaTek dimensity 1080 SoC द्वारा संचालित है। साथ ही इस स्मार्टफोन में आपको 12GB LPDDR4X RAM और 120W की फास्ट चार्जिंग के साथ 5000 mAH बैटरी का फायदा उठाने मिलेगा।
कैमरा फीचर्स की बात करें तो
स्मार्टफोन के कैमरा की बात करें तो Redmi Note 12 Pro Plus आपको रियर पैनल पर 200 मेगापिक्सेल ट्रिपल कैमरा सिस्टम देगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए यह स्मार्टफोन आपको 16 मेगापिक्सेल कैमरा देगा।
कंपनी ने अब तक Redmi Note 12 Pro Plus के दाम की घोषणा नहीं की है। Redmi के 10 Pro Plus का प्राइस भारत में 24,999 रुपये है। चीन में Redmi Note 12 Pro Plus के दामों की बात करें तो यह बेस 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरिएंट के साथ CNY 2,099 यानी 23000 रुपयों से शुरू होता है।
इस बीच Xiaomi के भारतीय चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अनुज शर्मा ने कंपनी द्वारा तैयार किए गए Redmi Note सीरीज के आगे की योजनाओं के बारे में जानकारी दी, जिसमें उन्होंने कहा की यह ब्रांड किन मॉडल पर ही फोकस करेगा और Redmi Note 12 सीरीज इस सेगमेंट में सबसे टॉप पर है।
इसके साथ ही Xiaomi ने यह जानकारी दी की उन्होंने भारत के लिए 200 मिलियन हैंडसेट पहले ही भेज दिए है।


Click it and Unblock the Notifications








