Redmi 12 की भारत में 1 अगस्त को हो रही एंट्री, कम कीमत में धांसू फीचर्स से होगा लैस
Redmi 12 : स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रेडमी अपने नए फोन Redmi 12 को जल्द ही भारत में लॉन्च करने वाली है। जिसकी तैयारियां कंपनी ने पूरी कर ली है। कंपनी अपने इस हैंडसेट को अगले महीने के 1 तारीख यानि कि, 1 अगस्त को भारतीय बाजार में उतारने जा रही है। इसकी पुष्टि खुद कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए किया है। इस फोन ने भारत से पहले कुछ चुनिंदा देशों में दस्तक दे दिया है। जो MediaTek G88 SoC पर चलता है। इस फोन को कंपनी बजट फोन के तौर पर पेश करने वाली है , तो आइए आपको इस फोन की कीमत से लेकर इसकी खासियत तक के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Redmi 12 की संभावित कीमत
पिछले महीने रेडमी ने अपने इस हैंडसेट Redmi 12 को यूरोप में पोलर सिल्वर , मिडनाइट ब्लैक और स्काई ब्लू शेड्स में लॉन्च किया है। इस फोन के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत EUR 199 यानि की लगभग 17,000 रुपये है। वहीं थाईलैंड में इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत THB 5,299 यानि कि, लगभग 12,500 रुपये है। जिससे उम्मीद जताया जा रहा है कि, इस फोन की एंट्री भारत में भी इसी कीमत के आसपास हो सकता है।

Redmi 12 की खासियत
रिपोर्ट्स की मानें तो Redmi 12 के भारतीय वेरियंट को यूरोपीय वेरियंट वाले स्पेसिफिकेशन के साथ लाया जा सकता है। यूरोप में इस हैंडसेट को एंड्रॉयड 13 आधारित MIUI 14 के साथ पेश किया गया है। इस फोन को 6.79 इंच फुल-एचडी प्लस डिस्प्ले से साथ पेश किया जा सकता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। इसे कंपनी मीडियाटेक हेलियो G88 प्रोसेसर के साथ 8 GB तक LPDDR4X रैम से पैक कर सकती है। यूजर अपनी आवश्यकतानुसार रैम को 16GB तक बढ़ा सकता है। आपको बता दें, इसमें 256 GB तक eMMC 5.1 इनबिल्ट स्टोरेज दिया जाएगा।
फोटोग्राफी के लिए इसमें एआई सपोर्टेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जो 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








