1 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा Redmi 12, जाने कलर और स्पेसिफिकेशन
Xiaomi भारत में Redmi 12 के लॉन्च की तैयारी कर रहा है । कंपनी 1 अगस्त को भारत में अपना नया रेडमी स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। Xiaomi ने अपकमिंग रेडमी स्मार्टफोन के लॉन्च की ओर इशारा करते हुए टीजर जारी करना शुरू कर दिया है। यह डिवाइस एक बजट स्मार्टफोन होगा और भारत में इसकी कीमत लगभग 15,000 रुपये होने की संभावना है। लेटेस्ट टीजर Redmi 12 के कलर ऑप्शनो की पुष्टि करता है। Xiaomi ने खुलासा किया है कि नया स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शनो में लॉन्च होगा।

कंपनी ने यह भी खुलासा किया कि उसके बजट फोन में क्रिस्टल ग्लास फिनिश होगी, जो प्रीमियम दिखने और हाई-एंड फोन जैसा अनुभव देने की संभावना है। आइए Redmi 12 के कलर ऑप्शनो , स्पेसिफिकेशन पर एक नजर डालें।
Redmi 12 भारत में कब होगा लॉन्च
Xiaomi ने खुलासा किया है कि Redmi 12 भारत में 1 अगस्त को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा। यह डिवाइस अमेजन के जरिए से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। Xiaomi ने पहले Redmi 12 के मूनलाइट सिल्वर कलर का खुलासा किया था। इस कलर पर प्रकाश पड़ने पर पीछे की तरफ इंद्रधनुष जैसा कलर दिखाई देता है।
कंपनी ने खुलासा किया है कि फोन जेड ब्लैक और पेस्टल ब्लू कलर में भी उपलब्ध होगा। टीजर यह भी पुष्टि करते हैं कि Redmi 12 में पीछे की तरफ ट्रिपल-कैमरा सेटअप है। डिवाइस के पीछे तीन गोलाकार कटआउट हैं जो iPhone 14 Pro के कैमरा मॉड्यूल लेआउट की नकल करते हैं।
फोन में घुमावदार कोनों के साथ एक फ्लैट फ्रेम डिजाइन है। ऐसा लगता है कि इसमें दाहिने किनारे पर एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। Redmi 12 को इस साल की शुरुआत में कुछ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लॉन्च किया गया था। पूरी संभावना है कि फोन भारत में भी इन्हीं स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च होगा।
Redmi 12 स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले 6.79-इंच IPS LCD फुल HD+ रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। कहा जाता है कि स्क्रीन 550 निट्स की चरम चमक प्रदान करती है। इसमें फ्रंट कैमरे के लिए टॉप केंद्र में एक पंच होल कटआउट दिया गया है। माली G52 GPU के साथ मीडियाटेक हेलियो G88 SoC है। वहीं रैम और स्टोरेज की बात करें तो 8GB तक रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। यह फोन एंड्रॉइड 13-के साथ MIUI 14 है।


Click it and Unblock the Notifications







