Home
Mobile

Redmi 12C 50MP कैमरा, 4 GB रैम और 128 GB स्टोरेज के साथ लॉन्च, कीमत 10 हजार से भी कम

स्मार्टफोन ब्रांड Redmi ने Redmi 12C का नया स्टोरेज वेरिएंट भारत में लॉन्च किया है। आपको बता दें, साल की शुरूआत मार्च में ही Redmi ने अपने इस हैंडसेट Redmi 12C को देश में लॉन्च किया था। जिसे 4 GB रैम और 64GB स्टोरेज, 6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट्स के साथ पेश किए थे। तो आइए आपको इस नए स्टोरेज वेरिएंट की कीमत से लेकर इसके स्पेसिफिकेशंस तक के बारे में बताते हैं।

Redmi 12C के नए 4 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत कंपनी ने 9,999 रुपये तय किए हैं। वहीं इसके 4 GB रैम और 64 GB वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये और 6 GB रैम और 128 GB वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। आप इस स्मार्टफोन को Lavender Purple, Matte Black, Mint Green और Royal Blue कलर ऑप्शन के साथ ले सकते हैं। इसे कस्टमर्स कंपनी की ऑफिशियल साइट Mi.com , Amazon और Flipkart के साथ अन्य रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।

Redmi 12C 50MP कैमरा, 4 GB रैम और 128 GB स्टोरेज के साथ लॉन्च

Redmi 12C के स्पेसिफिकेशंस

Redmi 12C में यूजर्स को 6.71 इंच का IPS LCD पैनल दिया गया है। यह एचडी+ रेजॉलूशन ऑफर करता है। इस स्‍मार्टफोन को मीडियाटेक का Helio G85 प्रोसेसर के साथ लाया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर काम करता है। इसके अलावा इस फोन में 6GB तक LPDDR4x रैम मिल रहा है। सबसे खास बात यह है कि, इसकी इंटरनल स्‍टोरेज को यूजर्स एसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए Redmi 12C में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

Redmi 12C को पावर देने के लिए कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी है, जो 10w फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। इसके साथ ही इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक और माइक्रोयूएसबी पोर्ट दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The company has launched Redmi 12C in India with a new variant. Whose new model has been brought with 4GB RAM and 128GB storage.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X