Redmi 13C के लॉन्च होते ही Redmi 12C के भाव हुए कम, बंपर डिस्काउंट के साथ खरीदें फोन
Redmi 12c Price Cut : अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं और आपका बजट 10 हजार से भी कम है , तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल स्मार्टफोन ब्रां रेडमी ने कल यानि कि, 6 दिसबंर को अपना नया हैंडसेट Redmi 13C भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। जिसे बजट स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है। अपने नए मॉडल के लॉन्च होते ही कंपनी ने पुराने मॉडल Redmi 12c स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी है। अमेजन पर रेडमी 12C को डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया गया है। तो आइए आपको इस फोन की नई कीमत और ऑफर डिटेल के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Redmi 12C पर ऑफर्स
Redmi 12C स्मार्टफोन के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल को अमेजन पर 9,299 रुपये की कीमत के साथ उपलब्ध कराया गया है। जिस पर कंपनी अपने ग्राहकों को EMI ऑप्शन भी दे रही है। जिसके बाद इस फोन को मात्र 451 रुपये की शुरूआती कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इस फोन पर ग्राहकों को एक्सचेंज ऑफर भी मल रहा है। जिसके तहत ग्राहक इस फोन पर लगभग 8,800 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस दौरान आपको ध्यान देना होगा कि, एक्सचेंज ऑफर का पुरा लाभ आपके स्मार्टफोन की कंडीशन और ब्रांड पर डिपेंड करेगा। इस फोन को तीन कलर ऑप्शन -लैवेंडर, मिंट ग्रीन और सी ब्लू और शैडो ब्लैक कलर ऑप्शन मिलता है।
Redmi 12C के स्पेसिफिकेशंस
रेडमी 12C में आपको 6.71 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलेगी, जिसकी पीक ब्राइटनेस 500 निट्स होगा। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें मीडियाटेक हीलियो G85 चिपसेट मिलेगा। जो 6 जीबी तक रैम के साथ 5 जीबी तक वर्चुअल रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसमें आपको 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा मिलेगा। वहीं सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी शामिल की गई है, जिसके साथ 10W की चार्जिंग मिलेगी। इसके अलावा 3.5mm का हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट इसमें आपको मिल रहा है। कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ और GPS जैसे फीचर्स इसमें दिए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








