लीक हुई Redmi 13 4G की जानकारी, सामने आई कीमत और स्पेसीफिकेशंस
Redmi बहुत जल्द अपना नया फोन Redmi 13 4G फोन लॉन्च करने वाली है। कंपनी इस फोन को लो बजट में पेश करेगी। अब इस फोन से जुड़ी कुछ जानकारी सामने आई है, जिसमें Redmi 13 4G की कीमत और स्पेसिफिकेशंस की जानकारी शामिल है।
Redmi 13 4G की कीमत
मिली जानकारी के अनुसार, Redmi 13 4G को दो मैमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसके बेस मॉडल में 6Gb रैम + 128GB स्टोरेज मिलने की जानकारी मिली है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इसके 6Gb रैम + 128GB स्टोरेज के वेरिएंट को लगभग 18,000 रुपये की कीमत पर पेश कर सकती है। वहीं इसके 8Gb रैम + 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को कंपनी लगभग 21,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च कर सकती है।

Redmi 13 4G के स्पेसिफिकेशंस
Redmi 13 4G में 6.79 इंच की फुल एचडी + डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, इस फोन की डिस्प्ले LCD पैनल पर बनी हो सकती है, जो कि 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। मैमोरी की बात की जाए इस स्मार्टफोन को 6Gb रैम + 128GB और 8Gb रैम + 256GB वेरिएंट के साथ मार्केट में पेश किया जा सकता है। वहीं इस फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Redmi 13 4G में फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल में 108 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
इस अपकमिंग फोन को 5030mAh बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है, जिसे 33 वॉट के फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से जोड़ा सकता है। Redmi 13 4G को एंड्रॉयड के सबसे नए और लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च किया जा सकता है, वहीं इस फोन में HyberOS का लेटेस्ट वर्जन देखने को मिल सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








