Home
Mobile

33W फास्ट चार्जिंग, 108MP कैमरा के साथ Redmi 13 4G लॉन्च, यहां जानें कीमत व फीचर्स

Redmi 13 4G Price: स्मार्टफोन ब्रांड Redmi ने अपना एक और सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च किया है। जिसे Redmi 13 4G के नाम से जाना जाएगा। इसमें Helio G91 Ultra SoC के साथ 33W फास्ट चार्जिंग और 108MP का मेन कैमरा दिया गया है।

यह स्मार्टफोन 2023 में लॉन्च हुए, Redmi 12 4G का उत्तराधिकारी है। इसके डिजाइन की बात करें तो यह 5G मॉडल के जैसा ही है। हालांकि, इसके फीचर्स में कई बदलाव मिलेंगे। तो चलिए आगे रेडमी के इस लेटेस्ट फोन की कीमत व स्पेक्स डिटेल्स जानते हैं।

33W फास्ट चार्जिंग, 108MP कैमरा के साथ Redmi 13 4G लॉन्च, जानें कीमत

Redmi 13 4G कीमत व कलर ऑप्शन- फिलहाल इस फोन को कंपनी ने कुछ चुनिंदा यूरोपीय बाजारों में उपलब्ध कराया है। कीमत की बात करें तो इसके 6GB रैम के साथ 128GB वेरिएंट की कीमत EUR 199.99 (लगभग 16,300 रुपये ) और 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज की कीमत EUR 229.99 (लगभग 18,100 रुपये) है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे ब्लू, पिंक, गोल्ड और ब्लैक चार कलर्स में खरीदा जा सकता है।

Redmi 13 4G के फीचर्स- रेडमी के इस फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.79 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए Redmi 13 4G में MediaTek Helio G91 प्रोसेसर दिया गया है, जो 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट के साथ आएगा।

33W फास्ट चार्जिंग, 108MP कैमरा के साथ Redmi 13 4G लॉन्च, जानें कीमत

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें भी अपग्रेड देखने को मिल रहा है। Redmi 13 4G में 108MP का मेन कैमरा के साथ 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का कैमरा फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी की बात करें तो इसमें यूजर्स को 5,030mAh की बैटरी मिल रही है, जो 33W फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल Wi-Fi, 4G नेटवर्क, ब्लूटूथ, GPS, USB Type C मिल रहे हैं।

33W फास्ट चार्जिंग, 108MP कैमरा के साथ Redmi 13 4G लॉन्च, जानें कीमत

सिक्योरिटी के लिए इस फोन के पावर बटन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। यह फोन हाइपरओएस-आधारित Android 14 OS पर काम करेगा।इसके बैक पैनल पर दो कैमरा सेंसर और एक LED फ्लैश दिया गया है। फोन IP53-रेटेड डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi 13 4G with 33W Fast Charging And 108MP Camera launched in Europe know Price specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X