Redmi 13 5G भारत में 9 जुलाई को होगा लॉन्च, डिजाइन और खास स्पेसिफिकेशन का खुलासा
Redmi 13 5G india Launch Date Confirmed: स्मार्टफोन ब्रांड Redmi ने भारत में Redmi 12 5G स्मार्टफोन की सफलता के बाद अब Redmi 13 5G को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है।
रेडमी अपने इस आगामी फोन को अगले महीने भारतीय बाजार में पेश करने जा रहा है। लॉन्च डेट के ऐलान के साथ इस रेडमी 13 5जी के खास स्पेक्स पर से भी पर्दा उठ चुका है। तो आइए आगे आपको इसकी लॉन्चिंग से लेकर खासियतों तक के बारे में बताते हैं।

Redmi 13 5G लॉन्चिंग- कंपनी ने Amazon माइक्रोसाइट के जरिए खुलासा किया है कि, Redmi 13 5G को देश में 9 जुलाई 2024 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही Redmi ने इसके कुछ खास फीचर के साथ इस आगामी फोन के डिजाइन का भी खुलासा किया है।
Redmi 13 5G डिजाइन- रेडमी 13 5जी के डिजाइन की बात करें तो यह डिवाइस अपने पुराने मॉडल के समान ही होगा। जिसमें सपाट किनारों के साथ एक फ्लैट बैक डिज़ाइन है।

अपने पुरान मॉडल की तरह, इसमें बैक में दो कैमरा सेंसर के साथ एक रिंग लाइट मिलेगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो इस डिवाइस को लाइट ब्लू और लाइट पिंक दो कलर ऑप्शन में लाया जा सकता है। इन दोनों में ग्लास बैक फिनिश मिलेगा।
Redmi 13 5G स्पेक्स- Redmi 13 5G की खासियतों की बात करें तो, कंपनी ने खुलासा किया है कि, Redmi 13 5G में स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर शामिल है। इसके अलावा इस डिवाइस में 5G स्मार्टफोन के सेगमेंट में सबसे बड़ा डिस्प्ले दिए जाने का भी दावा किया गया है, जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 द्वारा सुरक्षित है।

इसके साथ ही इसे पवार देने के लिए इसमें 5,030mAh की बैटरी भी है, जिसे अपग्रेडेड 33W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ जोड़ा गया है। वहीं टीज़र से यह कंफर्म हो गया है कि, हाइपरओएस बॉक्स से बाहर उपलब्ध होगा।
फिलहाल इस फोन को लेकर अभी तक इतने डिटेल्स सामने आए हैं। कैमरा या स्टोरेज को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद की जा रही है कि, आने वाले दिनों में इसे लेकर खुलासा किया जा सकता है।
Redmi 12 5G स्पेक्स- Redmi 12 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट और 550 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.79-इंच FHD+ डिस्प्ले मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 SoC दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर 50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा के साथ फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।
इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 18W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी दी है। MIUI 14 के साथ एंड्रॉइड 13 पर चलने वाले इस डिवाइस में आपको ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एक आईआर ब्लास्टर, एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है। इसके अलावा इस फोन को आईपी 53 रेटिंग प्राप्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications








