Home
Mobile

9 जुलाई को भारत में एंट्री लेने जा रहा है Redmi 13 5G, लॉन्च होने से पहले डालें इसकी 5 प्रमुख बातों पर नजर

Xiaomi India भारत में जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Redmi 13 5G को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इस फोन को 9 जुलाई को भारत के मार्केट में पेश करेगी। ऐसा माना जा रहा है कि Redmi 13 5G पिछले साल अगस्त में लॉन्च हुए Redmi 12 5G का अपग्रेड वर्जन होगा।

Redmi 13 5G को हाल ही में Amazon India पर भी लिस्ट किया गया था, जिसमें डिवाइस के डिजाइन, चिपसेट और बैटरी की जानकारी सामने आई थी। लेकिन यहां हम आपको इस फोन के लॉन्च होने से पहले इसके बारे ऐसी 5 बताने जा रहे हैं, जिससे आपको इस फोन को खरीदते समय ज्यादा विचार-विमर्श करने की आवश्यकता नहीं होगी।

9 जुलाई को लॉन्च हो रहे Redmi 13 5G की 5 मुख्य बातें

Redmi 13 5G की 5 खास बातें

डिजाइन: इस फोन में Redmi 12 5G जैसा ही डिजाइन दिया गया है, लेकिन इसमें कुछ अपडेट भी किया गया है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ बॉक्सी डिजाइन दिया गया है और यह फोन पिंक एवं ब्लू कलर में आएगा। Amazon पर की गई लिस्टिंग के मुताबिक, इस फोन के क्रिस्टल ग्लास डिजाइन का पता चला है, जो कि फोन को बजट में प्रीमियम फील के साथ कनेक्ट करेगा।

डिस्प्ले: इस फोन की डिस्प्ले को लेकर कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन फोन बजट में होने के बाद भी इसमें बड़ी डिस्प्ले दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। Redmi 13 5G में पंच होल नॉच डिजाइन और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मिलेगा। बता दें कि Redmi 12 5G में कंपनी ने 6.79 इंच की LCD स्क्रीन दी थी, तो हो सकता है कि Redmi 13 5G में भी कंपनी इसी तरह की बड़ी डिस्प्ले दे।

प्रोसेसर: Redmi 13 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर कन्फर्म किया गया है। यह वही प्रोसेसर है, जिसका इस्तेमाल पिछले मॉडल Redmi 12 5G मॉडल में भी पेश किया गया था। कंपनी का पिछला मॉडल Redmi 12 5G MIUI 14 पर रन करता है, जबकि नया मॉडल कंपनी के नए HyperOS के साथ आएगा।

बैटरी: इस स्मार्टफोन में 5,030mAh की बैटरी मिल सकती है, जो कि 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

कीमत: Redmi 13 5G की कीमत 15,000 रुपये से शुरू हो सकती है, जो इसके मॉडल की तरह ही है। Redmi 12 5G की कीमत 10,999 रुपये से शुरू हुई थी। हालांकि कंपनी की तरफ से इस फोन की कीमत को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं इस फोन की सही कीमत का खुलासा 9 जुलाई दोपहर 12 बजे इसके लॉन्च होने के समय ही पता चलेगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi 13 5G is going to enter India on July 9, take a look at its 5 key points before the launch
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X